फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   72 mafia will be zila badar

75 माफिया किए जाएंगे जिला बदर

Fri, 14 Jan 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
72 mafia will be zila badar
झांसी। विकास भवन में एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारियों के साथ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त वातावरण में व्यवस्था पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बैठक हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम रविंद्र कुमार ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि जिले के 72 माफियाओं पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए जिला बदर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिला बदर की कार्रवाई के बाद यदि अभियुक्त जनपद में दिखाई देता है तो उसे जेल भेज दिया जाए। निर्देश दिए कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107/116 में पाबंद करें। आईपीसी की धारा 447 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। लाइसेंसी शस्त्रों को तुरंत थानों अथवा शस्त्र दुकानों पर जमा करवाया जाए। बैंक, पेट्रोल पंप सहित अन्य वित्तीय संस्थान को शस्त्र जमा करने से छूट दी जाए। जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण माहौल में निर्वाचन संपन्न कराने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए निर्वाचन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से करने की हिदायत दी। चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदेय स्थलों में वल्नरेबिल, क्रिटिकल मतदेय स्थलों को चिह्नित करने, कम्यूनिकेशन प्लान, बूथ इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान, मतदेय स्थलों पर बूथ अवेयरनेस कमेटी की तैनाती, आयोग के निर्देशानुसार वेबकास्टिंग के लिए संवेदनशील मतदेय स्थलों का भ्रमण करने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed