फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   718 transformers blew up in one and a half months, corporation suffered a loss of Rs 1.64 crore

Jhansi News: डेढ़ माह में फुंक गए 718 ट्रांसफार्मर, निगम को 1.64 करोड़ का नुकसान

Thu, 22 May 2025 02:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
718 transformers blew up in one and a half months, corporation suffered a loss of Rs 1.64 crore

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। अब तपिश बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ गई है। सब स्टेशन से लेकर क्षेत्र के सभी ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते धड़ाधड़ फुंक रहे हैं। झांसी जोन में बीते डेढ़ माह में 718 ट्रांसफार्मर फूंक गए। इससे न केवल जनता को परेशानी का सामना करना पड़़ा, बल्कि विभाग को भी 1.64 करोड़ का नुकसान पहुंचा है।



ट्रांसफार्मर को सुरक्षित रखने के लिए विभाग की ओर से तमाम कवायदें की जा रही हैं। लाखों रुपये खर्च कर सुरक्षा उपकरण लगाए जा रहे हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर सुरक्षित नहीं है। भीषण गर्मी में ओवरलोड की समस्या बढ़ने से हर रोज औसतन 15 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। वर्कशॉप में डेढ़ माह में खराब ट्रांसफार्मरों का जो आंकड़ा सामने आया है, उसमें करीब 718 ट्रांसफार्मर बदले गए। इनमें सर्वाधिक 25 केवीए क्षमता के 437 ट्रांसफार्मर हैं। बात नुकसान की करें तो डेढ़ माह में फुंके ट्रांसफार्मर से निगम को करीब एक करोड़ 64 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर खराब होने पर अधिकारियों की जबावदेही तय की गई है। पावर कारपोरेशन की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह ट्रांसफार्मर पर प्रोटेक्शन यूनिट लगाएं। साथ ही समय-समय पर इसके लोड और तेल की जांच करते हैं। खराब होने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके, ट्रांसफॉर्मर के खराब होने पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






झांसी जोन में गत 50 दिनों में 718 ट्रांसफार्मर खराब हुए। वर्कशॉप में रिपेयर कर उन्हें बदला गया है। खराब ट्रांसफार्मर के पीछे मुख्य वजह ओवरलोड है। इसके लिए जिम्मेदारों को समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं। - प्रमोद कुमार सरोज, अधिशासी अभियंता, विद्युत कार्यखण्ड, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed