फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पर्यटन स्थलों क ा होगा प्रचार

पर्यटन स्थलों क ा होगा प्रचार

Wed, 27 Feb 2019 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन स्थलों क ा होगा प्रचार
पर्यटन स्थलों क ा होगा प्रचार
विज्ञापन

झांसी। झांसी मंडल के सभी पर्यटन स्थलों, हाइवे और प्रमुख बाजारों में पर्यटन विभाग पोस्टर, कैंटी लीवर तथा स्पॉट साइनेज लगवाएगा, ताकि देसी - विदेशी लोग पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जान सकें। शासन ने इसके लिए 88 लाख 53 हजार रुपये मंजूर किए हैं। पहली किस्त 44 लाख 27 हजार रुपये निर्गत किए गए हैं। काम इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगा।
झांसी, ललितपुर और जालौन प्राकृतिक सुंदरता और पुरा स्मारकों से भरा हुआ है। इनमें रानी झांसी का ऐतिहासिक किला, गणेश मंदिर, रानी महल, बरुआसागर का किला, ललितपुर में देवगढ़ के जैन मंदिर, वाराह मंदिर, दशावतार मंदिर, रणछोड़ मंदिर, कालपी का लंका मीनार, वेद व्यास मंदिर आदि हैं। यहां पर्यटन विभाग द्वारा समय - समय पर विकास के कई कार्य कराए गए। हालांकि प्रचार - प्रसार के अभाव में अधिकांश विदेशी सैलानी आगरा, ग्वालियर, ओरछा और खजुराहो क ी ओर रुख कर जाते हैं। ऐसे में पर्यटन विभाग ने झांसी, ललितपुर और जालौन के पर्यटन स्थलों के प्रचार के लिए व्यापक योजना बनाई है।
विज्ञापन

विभाग के उप निदेशक आरके रावत के मुताबिक हाइवे और मुख्य मार्गों के अलावा सभी पर्यटन स्थलों पर साइनेज, कैंटी लीवर व स्पॉट साइनेज लगाये जाएंगे। इसमें पर्यटन स्थल का विवरण, दूरी तथा अन्य सभी जानकारियां होंगी। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन झांसी इस सप्ताह से काम शुरू कर देगी। उनके अनुसार यह प्रचार सामग्री तालबेहट का किला, मानसरोवर झील, गढ़मऊ झील, राजा गंगाधर राव की छतरी, लक्ष्मी मंदिर, जराय का मठ, झोकनबाग सिमेट्री आदि पर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed