फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पटल पर तीन दिन से ज्यादा न रुके फाइल: कुलसचिव-City

पटल पर तीन दिन से ज्यादा न रुके फाइल: कुलसचिव-City

Sun, 19 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
पटल पर तीन दिन से ज्यादा न रुके फाइल: कुलसचिव-City
पटल पर तीन दिन से ज्यादा न रुके फाइल: कुलसचिव
विज्ञापन

- बीयू में अध्यादेश का अब होगा पालन, नियम न मानने वालों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अब अध्यादेश का पालन होगा। कुलसचिव सीपी तिवारी ने तीन दिन के अंदर पटल से फाइलों का निस्तारण करना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विश्वविद्यालय के अध्यादेश के अनुसार कोई भी फाइल किसी पटल पर अधिकतम तीन दिन ही रुक सकती है मगर अब तक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। कुछ विभागों में तो फाइलें धूल फांकती रहती हैं लेकिन उनका निस्तारण नहीं किया जाता है। कुछ जगह तो ‘सुविधा शुल्क’ बढ़ने का इंतजार किया जाता है। लंबे समय तक भुगतान नहीं होने पर ठेकेदारों द्वारा जब ‘सुविधा शुल्क’ दिया जाता है, तो वह काम की गुणवत्ता से समझौता करते हैं। चंद अधिकारियों, कर्मचारियों की मनमानी से विश्वविद्यालय को ही नुकसान झेलना पड़ता है। कुलसचिव ने बताया कि अब हर पटल पर तीन दिन के अंदर फाइलों का निस्तारण कर दिया जाएगा। जो भी इसका पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


कुलसचिव कार्यालय नहीं होगा बाइपास
कुलसचिव कार्यालय को बाईपास कर अब कोई भुगतान नहीं हो सकेगा। हर फाइल कुलसचिव के हस्ताक्षर से आगे बढ़ेगी। अंतिम मुहर कुलपति लगाएंगे। खासकर अभी कुछ चापलूस शिक्षक कुलसचिव को बाईपास करके भुगतान करा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी को भेजा जेल
सिटी मजिस्ट्रेट/कुलसचिव ने विश्वविद्यालय के प्रशासन विभाग में कार्यरत कर्मचारी को शांतिभंग में जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि चीफ प्रॉक्टर प्रो. एमएल मौर्या ने उन्हें फोन करके बताया था कि कर्मचारी डे केयर सेंटर और होम साइंस विभाग में शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। शांतिभंग में चालान कराकर उसे जेल भेज दिया गया। अब तक किसी ने जमानत नहीं ली है। उन्होंने कहा कि कैंपस में रहने वाले कुछ शराबी कर्मचारियों पर निगाह रखे हैं। यदि वह भी नशे में हंगामा करते मिले तो जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed