फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   67 mahila, purso me mile khun ki kami, 32 bacche kuposhit

67 महिलाओं, पुरुषों में मिली खून की कमी, 32 बच्चे मिले कुपोषित

Mon, 18 Jan 2021 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
67 mahila, purso me mile khun ki kami, 32 bacche kuposhit
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में लाभ्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच हुई। - फोटो : ???? ????
67 महिलाओं, पुरुषों में मिली खून की कमी, 32 बच्चे कुपोषित
विज्ञापन

झांसी। जिले के 34 ग्रामीण और 13 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2937 महिलाओं, पुरुषों और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 67 महिलाओं, पुरुषों में खून की कमी मिली। जबकि 32 बच्चे कुपोषित मिले। 190 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच भी हुई।

कोरोना काल में लगभग नौ महीने से बंद पड़े मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेले की पिछले सप्ताह से ही शुरूआत हो गई है। रविवार को भी जिले के 47 स्वास्थ्य केंद्रों पर यह मेला आयोजित हुआ। पंजीकरण के बाद मरीज संबंधित डॉक्टरों के काउंटर पर पहुंचे। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने भी मेले में स्टॉल लगाकर गर्भवती को पोषक खाद्य पदार्थों के विषय में जानकारी दी। एसीएमओ डॉ. एनके जैन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लोगों तक खाद्य सामग्री में पाए जाने वाले पोषण तत्व की जानकारी देने को कहा। मेले में 1056 पुरुष, 1349 महिलाओं और 532 बच्चों का चेकअप किया गया। इस दौरान 493 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed