फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मुसीबत में बढ़ाए हाथ, नवाजात को मिला नया जीवन

मुसीबत में बढ़ाए हाथ, नवाजात को मिला नया जीवन

Sun, 05 May 2019 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
मुसीबत में बढ़ाए हाथ, नवाजात को मिला नया जीवन
मुसीबत में बढ़ाए हाथ, नवाजात को मिला नया जीवन
विज्ञापन


झांसी। सीतापुर से आए मुकेश के दो माह के बच्चे रमन की पीठ पर एक उभार का चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया तो मरीज को खून की आवश्यकता पड़ी। खून की व्यवस्था न होने पर मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य कर्मचारी ने परिवार की विपरीत स्थिति में मदद की।

मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक के लैब असिस्टेंट घनश्याम वर्मा ने बताया कि मुकेश के बच्चे को पीठ पर उभार था, जिसे मेडिकल भाषा में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट कहते हैं। यदि इसका इलाज समय रहते न हो तो ऐसी स्थिति में बच्चे की मौत भी हो सकती थी। पेशे से मजदूर मुकेश ने पहले अपने बच्चे को सीतापुर के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाया और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम के संपर्क में आए और मरीज को मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया। ऑपरेशन के दौरान बच्चे को खून की जरूरत पड़ी। विपरीत स्थित में लैब असिस्टेंट ने मुकेश की हालत देख मदद अपनी पत्नी रेखा का रक्तदान कराया। रेखा ने बताया कि वह अपना बच्चा खो चुकी है और वह इस दर्द को भांपते हुए वह आगे आईं। वहीं, और दो यूनिट की और आवश्यकता पड़ने पर गुरसराय आरबीएसके टीम की फार्मासिस्ट द्रोपदी ने 100 एमएल की दो यूनिट दान देकर नवजात को नया जीवन बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed