फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   18 से 30 मई तक 22 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

18 से 30 मई तक 22 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Fri, 03 May 2019 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
18 से 30 मई तक 22 ट्रेनें रहेंगी निरस्त
18 से 30 मई के बीच रहेगी 22 ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन


झांसी। ग्वालियर सेक्शन के रायरु स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 18 से 30 मई तक 22 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। साथ ही अप और डाउन की दो ट्रेनें आंशिक निरस्त रहेंगी। चार गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से गुजारा जाएगा। साथ ही ताज एक्सप्रेस भी झांसी तक नहीं आएगी।
इस बीच सप्ताह में पांच दिन चलने वाली 12807/12808 विशाखापटनम हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, साप्ताहिक 12645/12645 एर्नाकुलम हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, सप्ताह में दो दिन चलने वाली 12803/12804 विशाखापटनम हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12147/ 12178 साप्ताहिक कोल्हापुर हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, साप्ताहिक 12643/12644 तिरुवंततपुरम हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, साप्ताहिक 12781/12782 मैसूर हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके साथ ही साप्ताहिक 22125/22126 अमृतसर नागपुर एक्सप्रेस, सप्ताह में दो दिन चलने वाली 19325/ 19326 इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस, प्रतिदिन चलने वाली 14623/14624 छिंदवादा दिल्ली सरांय रोहिल्ला एक्सप्रेस, साप्ताहिक 1111/11112 बलरामपुर ग्वालियर एक्सप्रेस व प्रतिदिन चलने वाली 51881/ 51882 ग्वालियर आगरा कैंट पैसेंजर निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इसी तरह 12177 /12178 हावड़ा मथुरा जंक्शन चंबल एक्सप्रेस ग्वालियर से मथुरा के बीच और 12279/ 12280 ताज एक्सप्रेस का संचालन आगरा से झांसी के बीच निरस्त रहेगा। ताज एक्सप्रेस नई दिल्ली से आगरा आने के बाद वापस लौट जाएगी। साथ ही कानपुर सेंट्रल, टुंडला, आगरा कैंट, झांसी होकर चलने वाली 15045/ 15046 गोरखपुर ओखा एक्सप्रेस व 19053/19054 सूरत मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को कानपुर सेंट्रल- उरई- झांसी होकर गुजारा जाएगा। इसके अलावा इस अवधि में 12626 केरला एक्सप्रेस को धौलपुर- रायरु स्टेशन के बीच 40 मिनट और 11078 झेलम एक्सप्रेस को आगरा रायरु स्टेशन के बीच 50 मिनट रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकूट के लिए आज से चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेन
झांसी। चित्रकूट धाम में चैत्र अमावस्या मेले के अवसर पर झांसी से मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन तीन से पांच मई तक चलेगी।
यह मेला स्पेशल झांसी से शाम सात बजे रवाना होकर चित्रकूट धाम रात 1.45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से सुबह 3.25 बजे रवाना होकर सुबह 10.50 बजे झांसी आएगी।

इस ट्रेन को ओरछा, बरुआसागर, निवाड़ी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड़, चरखारी रोड, महोबा, वरीपुरा, कबरई, मटौंध, खैराडा, बांदा, डिंगवही, खुरहण्ड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। उक्त अवधि में झांसी- बांदा पैसेंजर का संचालन चित्रकूटधाम तक होगा। उक्त अवधि में अप और डाउन की बुंदेलखंड एक्सप्रेस और महाकौशल एक्सप्रेस को बहिलपुरवा, शिवरामपुर, बदौसा, खैराड़ा और रानीपुर रोड स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed