{"_id":"5b0038b84f1c1bf36b8b487e","slug":"61526741176-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदर्स- डाउन ट्रैक बंद करके डाले गार्डर,,-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदर्स- डाउन ट्रैक बंद करके डाले गार्डर,,-City
Updated Sat, 19 May 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाउन ट्रैक बंद कर अंडरब्रिज के लिए डाले गार्डर
- करारी- चिरुला स्टेशन के बीच बंद करना है क्रासिंग गेट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
करारी और चिरुला स्टेशन के बीच क्रॉसिंग गेट को खत्म कर अंडरब्रिज बनाया जा रहा है। इसके नीचे गार्डर डालने के लिए शनिवार को ढाई घंटे तक डाउन ट्रैक का यातायात बंद रखा गया। इससे छह ट्रेनें लेट हो गई, जिससे यात्री परेशान रहे।
रेल प्रशासन करारी और चिरुला स्टेशन के बीच क्रासिंग गेट नंबर 375 बंद करने जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए यहां रोड अंडर ब्रिज बनाया जा रहा है। शनिवार को सुबह 9.40 बजे डाउन ट्रैक की तरफ से गार्डर डालने के लिए इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ब्लाक (ट्रेनों का आवागमन रोकना) लिया गया। इसदौरान मशीनों से धक्का लगाकर गार्डर को डाउन ट्रैक के नीचे खिसकाया गया। दोपहर 12.05 बजे यातायात को सामान्य बना दिया गया।
इसके कारण झांसी से ग्वालियर की तरफ जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक आगरा लश्कर एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें लेट हो गई।