{"_id":"5a11a5e14f1c1b74698bc9d8","slug":"61511106017-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की समस्या से जूझ रहे लोग-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की समस्या से जूझ रहे लोग-City
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
महेंद्रपुरी कॉलोनी में बिजली संकट
करीब पांच दर्जन मकानों में नहीं है कनेक्शन
कई बार शिकायत के बाद भी दूर नहीं हो रही समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महेंद्रपुरी कॉलोनी के एक हिस्से में बिजली के कनेक्शन न मिलने से करीब पांच दर्जन मकानों में रह रहे लोग परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
एफसीआई गोदाम के पीछे महेंद्रपुरी कॉलोनी के लोगों ने जिलाधिकारी को बताया कि यहां करीब 50 से 60 मकान बने हुए हैं। जब से कॉलोनी बनी है, तभी से यहां बिजली नहीं हैं। यहां के लोग मुख्यमंत्री से भी मिलकर समस्या को रख चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी समस्या दूर नहीं हो सकी। बिजली न होने के कारण अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। कई बार वह विभाग के चक्कर भी काट चुके हैं। लेकिन, अधिकारी सुनने को ही तैयार नहीं हैं। यहां रहने वाले अजय राठौर, दीनदयाल, मिथलेश, अजय कुमार, सुखराम वर्मा, अरविंद श्रीवास, कृष्ण यादव, रेवतीरमण सिंह, उमा देवी, मोहन लाल पटैरिया आदि ने डीएम से कनेक्शन दिलाने की मांग की है। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता आरपीएस तोमर ने बताया कि नियमानुसार बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। कॉलोनी बसाने के बाद बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी ठेकेदार की बनती है। ऐसे में विभाग की तरफ से कोई लापरवाही नहीं है।