फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सिविक एमीनिटीज- नर्सिंग होम की जांच--City

सिविक एमीनिटीज- नर्सिंग होम की जांच--City

Wed, 02 Aug 2017 09:51 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
सिविक एमीनिटीज- नर्सिंग होम की जांच--City
सिविक एमीनिटीज
विज्ञापन

----------------

अपना पक्ष रखने का आज आखिरी मौका
जेडीए ने दी थी नर्सिंगहोम संचालकों को एक हफ्ते की मोहलत
मानक पूरे करने होंगे, नए सिरे से पास करवाना होगा नक्शा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जेडीए ने नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया था, जो बृहस्पतिवार को खत्म हो जाएगा। वे अपनी बात कह सकते हैं, लेकिन उन्हें नर्सिंगहोम संचालन के मानक और नियम पूरे करने होंगे। उसी के मुताबिक नक्शा पास करवना होगा।
जेडीए के मानक अनुसार आवासीय क्षेत्र में बने नर्सिंग होम के भूखंड का क्षेत्रफल 300 वर्गमीटर और सड़क की चौड़ाई 12 मीटर होनी चाहिए। न्यूनतम फ्रंटेज भी 12 मीटर होना जरूरी है। सैट-बैक (चारों तरफ रास्ता) का भी नियम है। इसके अनुसार फ्रंट व पीछे 4.5- 4.5 मीटर और बगल में 3 मीटर जगह छोड़नी आवश्यक है। ज्यादातर नर्सिंग होम ने अपनी सुविधा के अनुसार मानकों को तोड़-मरोड़ लिया है। नर्सिंग होम एक- दूसरे से सटे बने हुए हैं। पिछले बृहस्पतिवार को सभी नर्सिंग होम को एक सप्ताह की मोहलत दी गई थी जो आज पूरी हो जाएगी। अब आगे की कार्रवाई होगी। नर्सिंगहोमों को लिखित में देना होगा कि बेसमेंट में उनके यहां कोई मरीज भर्ती नहीं है और न ही आगे भी करेंगे।
विज्ञापन



आज होगी जांच
सभी नर्सिंग होम को नियमानुसार नक्शा जमा करने और अपना पक्ष साबित करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। वह समय बृहस्पतिवार को पूरा हो जाएगा। आज नर्सिंग होम के पक्ष को सुनकर नक्शे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीपी तिवारी
सचिव, जेडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed