फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   गल्ला मंडियों में खुलेंगे डाकखाना

गल्ला मंडियों में खुलेंगे डाकखाना

Sun, 18 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
गल्ला मंडियों में खुलेंगे डाकखाना

विज्ञापन
गल्ला मंडियों में खुलेंगे डाकखाने
- प्रवर डाक अधीक्षक को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मंडल की गल्ला मंडियों में डाक खाने खोलने के लिए उपनिदेशक मंडी ने प्रवर डाक अधीक्षक को चिट्ठी लिखी है। डाकखाना खुल जाने से किसानों को सहूलियत हो जाएगा। इसके अलावा बैंक शाखा खोलने का काम चल रहा है।
गल्ला मंडियों में आने वाले किसानों को सुविधाएं देने के लिए शासन ने डाकखाना खुलवाने का निर्णय लिया है, ताकि जो किसान मंडी में आएं यदि उन्हें डाकखाना से संबंधित कोई काम है। उन्हें कोई रजिस्ट्री करना है, पैसा जमा करना है, पैसे को आवर्ती जमा करना है तो उन्हें कहीं और नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि गल्ला मंडी में ही डाकखाना की सुविधा होने से वह आसानी से अपना काम कर सकेेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए उपनिदेशक मंडी ने डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक को पत्र लिखा है कि गल्ला मंडी महरौनी, ललितपुर, मऊरानीपुर, चिरगांव, मोंठ, गुरसराय, झांसी, बरुआसागर, उरई, कालपी, माधौगढ़, एट, कदौरा और जालौन में पोस्ट आफिस खोलने को कहा है।
विज्ञापन

मंडी समिति झांसी, ललितपुर, चिरगांव, महरौनी, उरई, कालपी, कोंच व जालौन में भारतीय स्टेट बैंक शाखा खुली हुई हैं। लेकिन, अन्य मंडियों में किसानों को बैंकिंग लेनदेन की सुविधा नहीं है। किसानों को गल्ला बेचने के बाद नकद रकम लेकर घर वापस जाना पड़ता है। इससे उनमें असुरक्षा की भावना रहती है। इसे दूर करने और किसानों का पैसा सुरक्षित करने के लिए मंडी समिति बरुआसागर, मोंठ, गुरसराय, माधौगढ़, एट एवं कदौरा में बैंक शाखा शुरू करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक लखनऊ को पत्र लिखा गया है। बैंकों के साथ- साथ एटीएम के लिए भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed