फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   603 crores invested in Defense Corridor in Jhansi: Yogi

झांसी में डिफेंस कॉरिडोर में हुआ 603 करोड़ का निवेश: योगी

Sat, 20 Nov 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
603 crores invested in Defense Corridor in Jhansi: Yogi
झांसी। राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के सबसे अहम प्रोजेक्ट डिफेंस कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री ने इसकी सौगात दी। डिफेंस कॉरिडोर से तेजी से रक्षा, आत्मनिर्भरता, नौकरी और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि झांसी में 603 करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर में झांसी में 1034 हेक्टेयर का लैंड बैंक मौजूद है। जबकि, चित्रकूट में 101 हेक्टेयर, कानपुर में 184, अलीगढ़ 81 और लखनऊ में 80 हेक्टेयर लैंड बैंक सुरक्षित रखा है। सीएम बोले कि झांसी में 600 मेगावाट के सोलर प्लांट के लिए लगभग 3000 एकड़ भूमि आवंटित की है। 3000 करोड़ से ज्यादा निवेश प्रस्तावित है। 6000 से ज्यादा रोजगार की संभावनाएं होंगी। कहा कि आज का दिन इसलिए अहम है क्योंकि प्रधानमंत्री ने दुनिया को ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में आगे बढ़ने और प्रदूषण मुक्त वातावरण देने के लिए बड़ा कदम बढ़ाया है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व पीएम ने यूपी का प्रतिनिधित्व देश की संसद में किया। भारत के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच एक भारत, श्रेष्ठ भारत की है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बने अटल एकता पार्क इसका परिणाम है। प्रदेश की 17 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का काम कर रहे हैं। योगी ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने विदेशी हुकूमत को चुनौती देते हुए कहा था कि मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी। ये बात सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed