फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   58 artist bugtaan all india radio

ऑल इंडिया रेडियो: 58 कलाकारों का हुआ भुगतान

Wed, 30 Jun 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
58 artist bugtaan all india radio
झांसी। आकाशवाणी केंद्र में कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले लगभग 70 कलाकारों और वार्ताकारों का दिसंबर माह से मानदेय का भुगतान बजट के अभाव में लटका हुआ था। शासन से बजट प्राप्त होते ही 58 कलाकारों के खातों में मानदेय भेज दिया गया है। 22 वार्ताकारों के मानदेय की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कलाकारों व क्षेत्रीय भाषा को बढ़ावा देने के लिए आकाशवाणी केंद्र द्वारा क्षेत्रीय कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। कार्यक्रमों का प्रसारण होने पर आकाशवाणी केंद्र द्वारा वार्ताकार को दो हजार, कवि व कविताकार को 2200, लोग संगीत गायक को सात से सत्रह हजार, उद्घोषक को 1300, किसान वाणी, नारी जगत व युवा वाणी कार्यक्रम के 600 रुपये मानदेय के रूप में अदा किए जाते हैं। बजट की कमी होने के कारण भुगतान नही किया जा सका था। लेकिन लगभग सप्ताह भर पहले सरकार द्वारा बजट को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक कुंज बिहारी ने बताया कि शासन द्वारा बजट जारी कर दिया गया है। जिसके तहत 58 कलाकारों के खाते में मानदेय भेजा जा चुका है। अन्य की प्रक्रिया जारी है जल्द ही मानदेय अदा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed