फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   5500 seats in BU campus, less than five thousand applications received in 43 days

Jhansi News: बीयू कैंपस में 5500 सीटें, 43 दिन में आए पांच हजार से कम आवेदन

Wed, 04 Jun 2025 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
5500 seats in BU campus, less than five thousand applications received in 43 days

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित व्यावसायिक कोर्सों में 5500 सीटें हैं। प्रवेश पंजीकरण शुरू हुए 43 दिन बीते चुके हैं और अब तक पांच हजार आवेदन तक नहीं आ पाए हैं। ऐसे में सीटें भरने के लिए बीयू को पंजीकरण की तिथि बढ़ानी पड़ेगी।


बीयू में कई ऐसे व्यावसायिक कोर्स संचालित होते हैं, जो प्रदेश के गिने-चुने उच्च शिक्षण संस्थानों में ही हैं। इसके बावजूद सीटें भरनी मुश्किल हो गई हैं। इस साल बीयू प्रशासन ने 22 अप्रैल से कैंपस कोर्सों के लिए प्रवेश खोले थे। समर्थ पोर्टल के जरिये ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं। शुरू से ही प्रवेश पंजीकरण की स्थिति बहुत धीमी रही। तब बीयू प्रशासन दावा करता रहा कि अभी बोर्ड परीक्षा का इंटरमीडिएट का रिजल्ट नहीं आया है। रिजल्ट आने के बाद पंजीकरण में तेजी आएगी। मगर, यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड तक का रिजल्ट जारी हो गया, इसके बावजूद प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के 43 दिन बीतने के बाद भी कैंपस में निर्धारित सीटों के बराबर तक पंजीकरण नहीं हो सके हैं। कई कोर्सों में सीटें खाली रहने की आशंका बढ़ गई है। खासकर, उन कोर्सों में जिनमें पहले से ही कम कम प्रवेश होते हैं। कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि समर्थ पोर्टल के जरिये आवेदन करने पर शैक्षणिक दस्तावेज भी विद्यार्थियों को अपलोड करने पड़ रहे हैं। प्रवेश की तिथि बढ़ाई जाएगी। आने वाले समय में पंजीकरण बढ़ेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed