{"_id":"5c86b733bdec22143e2c5342","slug":"51552332595-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव संवत्सर पर राम नाम का सामूहिक जाप करेगा विहिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव संवत्सर पर राम नाम का सामूहिक जाप करेगा विहिप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव संवत्सर पर राम नाम का सामूहिक जाप करेगा विहिप
झांसी। विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदूवादी संगठन राम मंदिर निर्माण के लिए नव संवत्सर छह अप्रैल को श्रीराम जय राम, जय-जय राम विजय मंत्र का सामूहिक जाप करेंगे। इसके अलावा महानगर में राम नवमी पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट जल्द निर्णय लाए और मंदिर का निर्माण हो, इसके लिए विश्व हिंदू परिषद ने राष्ट्रीय स्तर पर नव संवत्सर पर सामूहिक रूप से विजय मंत्र के जाप का फैसला लिया है। जो एक लाख अस्सी हजार प्रखंड (नगर) पर कराया जाएगा। विहिप के जिला महामंत्री अंचल अड़जरिया ने कहा कि यह जाप झांसी के सभी 11 प्रखंडों में सुबह 11 बजे से 12 बजे के मध्य होगा। इनमें बबीना का महावीर गौशाला, भेल के खैलार हनुमान मंदिर, हंसारी के विहिप संस्कारी केंद्र, शहर में गुर्जधर हनुमान मंदिर, मेहंदी बाग के मंदिर, सीपरी के कारगिल पार्क स्थित हनुमान मंदिर, शिवाजी नगर के हनुमान काली मंदिर, सिविल लाइन में नारायण धर्मशाला के समीप शिव मंदिर आदि स्थल है। उनके अनुसार राम नवमी 14 अप्रैल को संगठन शोभायात्रा निकालने की तैयारियों में जुटा हुआ है।