फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम-सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, छत फटी-City

क्राइम-सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, छत फटी-City

Fri, 24 Aug 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
क्राइम-सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, छत फटी-City
सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, छत फटी
विज्ञापन

- कमरे में रखा पूरा सामान जल गया
- फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना नवाबाद के तालपुरा में एक मकान में सिलेंडर फट जाने के कारण अफरा-तफरी मच गई। इससे मकान की छत फट गई और आग लग गई। कमरे में रखा सामान जल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
मोहल्ला तालपुरा निवासी रतन सिंह परिहार अपने परिवार के साथ दो मंजिला मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर नीचे वाले कमरे में रखे सिलेंडर पर खाना बन रहा था। इसी बीच अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। यह देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। आग बुझाने के दौरान सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के साथ छत फट गई। सिलेंडर फटने के साथ ही कमरे में आग लग गई। दहशत के चलते लोग बाहर से ही आग बुझाने का काम करते रहे, लेकिन तब तक आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस व फायर बिग्र्रेड की गाड़ी पहुंची। कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन अब तक कमरे में रखा पूरा सामान जल गया।
विज्ञापन


शादी के लिए जोड़ा था सामान
अगले माह रतन सिंह परिहार की पुत्री की शादी होनी थी, जिसके लिए उन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपये व जेवरात जोड़कर रखे थे। यह रुपये व जेवरात एक डिब्बे में रखे थे। घर वालों को क्या पता था कि आग ग्रहण बनकर उनकी पुत्री की शादी की खुशियां में खलल डालेगी। आग से रुपये जल गए और अन्य सामान भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed