फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्वच्छता रेटिंग पर काम शुरू-Lalitpur

स्वच्छता रेटिंग पर काम शुरू-Lalitpur

Sun, 18 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता रेटिंग पर काम शुरू-Lalitpur

विज्ञापन
स्वच्छता रेटिंग बढ़ाने पर काम शुरू, जिम्मेदारी सौंपी
- जनवरी-फरवरी में सर्वे करने फिर आएगी टीम
- कचरा कंटेनर उठाने के बाद चूना अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर को स्वच्छता के मामले में और बेहतर बनाने पर काम शुरू हो गया है। सफाई निरीक्षकों को सुबह सात बजे फील्ड में पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है। रेटिंग पर सर्वे के लिए केंद्र सरकार की टीम फिर झांसी आएगी।

डेढ़ महीने पहले घोषित हुए स्वच्छता सर्वेक्षण - 2017 के नतीजों में झांसी को फास्टेस्ट मूविंग सिटी अवार्ड मिला था और प्रदेश में तीसरा नंबर पर रहा। देश भर के 434 शहरों में झांसी 166 वें स्थान पर है। अगले साल रेटिंग और बढ़ जाए, इसके लिए अभी से कोशिशें शुरू हो गई हैं। जनवरी - फरवरी में फिर से केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता सर्वे करने के लिए टीम आएगी। इसलिए शहर को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य बनाकर काम शुरू हो गया है। ज्यादा से ज्यादा लोग सामुदायिक शौचालयों का उपयोग करें तथा शौचालय साफ सुथरे रहें, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। सभी सफाई निरीक्षकों को सुबह सात बजे फील्ड में पहुंचने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है तथा कचरा कंटेनर उठाने के बाद वहां पर चूना डालना अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि गंदगी न रहे। बरसात के दौरान नालों में जलभराव न हो, इसके लिए सभी सफाई निरीक्षकों को जवाबदेह बनाया गया है। यदि किसी क्षेत्र में जलभराव होता है तो इसके लिए संबंधित सफाई निरीक्षक जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन



नाले पर कब्जा, होगी एफआईआर
भट्टा गांव में नाले पर जिन लोगों अवैध कब्जे किए हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। नापजोख की जिम्मेदारी संपत्ति अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed