फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   काम न आई ट्रिक फोटोग्राफी, आवेदन निरस्त-Lalitpur

काम न आई ट्रिक फोटोग्राफी, आवेदन निरस्त-Lalitpur

Sat, 17 Jun 2017 02:11 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
काम न आई ट्रिक फोटोग्राफी, आवेदन निरस्त-Lalitpur

विज्ञापन
पकड़ा गया शौचालय का पैसा हड़प करने का खेल
ट्रिक फोटोग्राफी की थी, दो आवेदन निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शौचालय बनवाने के नाम पर पैसा हड़प करने के लिए ट्रिक फोटोग्राफी काम नहीं आई। आवेदन के साथ शौचालय के गड्ढे के फोटो की जांच करवाई गई तो सच सामने आ गया। इसके बाद दो आवेदन निरस्त कर दिए गए।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत खुले में शौच बंद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से शौचालय बनवाने के लिए आठ हजार रुपये अनुदान दिया जाता है। इसमें चार- चार हजार रुपये दो किश्तों में दिए जाते हैं। इसके लिए शौचालय का गड्ढा खोदकर गड्ढा के साथ आवेदक का फोटो लगाना अनिवार्य है, ताकि पता चल सके कि गड्ढा संबंधित व्यक्ति का ही है। आवेदन में बैंक अकांउट नंबर, आधार कार्ड नंबर भरना अनिवार्य है। वार्ड नंबर-4 भट्टागांव से अब तक शौचालय बनवाने के लिए 364 आवेदन आए हैं। इसमें160 शौचालयों की फोटोग्राफ का सत्यापन कार्य पूरा हो गया है, लेकिन आवेदनों के शौचालयों के निर्माण की गति बहुत धीमी है। इसलिए अब उन्हें नोटिस दिया जा रहा है। सत्यापन के दौरान दो आवेदन पत्र ऐसे पकड़ में आए, जिनमें एक जैसा फोटो लगा था, लेकिन दोनों में चेहरा अलग- अलग था। कुछ लोगों ने गड्ढे नहीं खोदे और फोटोग्राफ में गड्ढा खुदा दिखा दिया। यानी, किसी दूसरे के गड्ढे के साथ फोटो खींच ली है। सफाई निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव ने जब दोनों की जांच की तो पता चला कि दोनों व्यक्तियों के हाथ में कलावा एक जैसा बंधा है, दोनों जींस भी एक जैसी पहने हैं दोनों के हाथ एक जैसे नजर आ रहे हैं। कड़ाई से पूछताछ की तो सच सामने आ गया। उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया। मनोज श्रीवास्तव उनका नाम नहीं बताया, जिनके आवेदन निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन


इनसेट
--------

आवेदक ध्यान दें
आवेदक ध्यान दें। यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर बदल गया हो तो इसकी सूचना नगर निगम में जरूर दर्ज करा दें। अपना खाता नंबर सही लिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed