फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बढ़ रही बायोकेमिस्ट्री की मांग

बढ़ रही बायोकेमिस्ट्री की मांग

Sat, 17 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
बढ़ रही बायोकेमिस्ट्री की मांग
बढ़ रही बायोकेमिस्ट्री की मांग
विज्ञापन

टैग: मिशन एडमिशन
- निजी व सार्वजनिक क्षेत्रों में रोजगार पा सकते बायोकेमिस्ट
- जीवित जीवों के रसायन, रसायन शास्त्र का होता अध्ययन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अनुसंधान क्षेत्र में वृद्धि के साथ बायोकेमिस्ट्री के छात्रों की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बायोकेमिस्ट निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। खाद्य उद्योग, दवा उद्योग, कृषि रासायनिक निर्माण कंपनियों के लिए नए उत्पादों, मौजूदा उत्पादों की गुणवत्ता नियंत्रण तथा सुरक्षा के रूप में बायोकेमिस्ट्री की जरूरत होती है। इसके अलावा बायोकेमिस्ट्री में उच्च डिग्री प्राप्त कर शैक्षिक संस्थानों में भी जा सकते हैं।

बायोकेमिस्ट्री मूल रूप से जीवित जीवों के रसायन और रसायन शास्त्र का अध्ययन है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां पर मौलिक जीवन की प्रक्रिया से संबंधित सवालों के जवाब मिलते हैं। यह पशुओं, पौधों, बैक्टीरिया तथा वाइरस के आणविक आणविक स्तर को समझने और समझाने के लिए जरूरी है। यह एक बहुमुखी क्षेत्र है, जिसका उपयोग जैव चिकित्सक, जैविक विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी क्रांति में प्रमुख भूमिका पाता है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बायोकेमिस्ट्री विभाग के समन्वयक डॉ. रमेश कुमार का कहना है कि बायोकेमिस्ट्री के छात्रों के लिए नौकरियों के बहुत अवसर हैं। बायोकेमिस्ट चिकित्सा, कृषि, सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल आदि के क्षेत्र में रोजगार पा सकते हैं। छात्रों को अनुसंधान संस्थानों तथा फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज में रोजगार के अवसर हैं। इसी वजह से छात्र अध्ययन के लिए इसका चयन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स..
कोर्स का नाम: बीएससी बायोकेमिस्ट्री
चयन प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
योग्यता: विज्ञान से 12वीं
सीटें: 60
अवधि: तीन साल
फीस: 18,500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed