फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   50 thousand find with cheater

पकड़ में आए 12.5 लाख की टप्पेबाजी करने वाले, 50 हजार बरामद

Sat, 12 Jun 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
50 thousand find with cheater
झांसी। रकम चौगुनी करने का लालच देकर एक व्यक्ति के साढ़े बारह लाख रुपए उड़ाने वाले तीन टप्पेबाज शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। हालांकि, घटना का मास्टर माइंड अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 50 हजार रुपये नकद बरामद किए।
विज्ञापन

अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुशवाहा से कुछ बदमाशों ने रकम चार गुना करने का लालच देकर साढ़े बारह लाख रुपये झटक लिए थे। घटना को अंजाम थाना सीपरी बाजार इलाके के ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र में दिया गया था। इस मामले में पीड़ित जितेंद्र की पत्नी गायत्री ने सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को सीपरी थाने के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह व ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी अनुज कुमार की टीम ने ग्वालियर रोड बड़ा पुल के पास से टीकमगढ़ निवासी हरचरन रायकवार, निवाड़ी के गिटखिनी निवासी राजेश कुमार चौबे तथा निवाड़ी नई बस्ती निवासी नारायण को गिरफ्तार किया। पकड़े गए टप्पेबाजों के पास से पुलिस ने पचास हजार रुपये नकद बरामद किए। जबकि, घटना का सरगना लोकेश मिश्रा तक अभी पुलिस नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

तीन शातिर चोर गिरफ्तार
झांसी। शुक्रवार को सीपरी बाजार थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की तीन बाइकें तथा बिजली की सौ मीटर चोरी की केबिल बरामद की गई है। तीनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। पकड़े गए बदमाशों में सीपरी बाजार सिग्नलपुरा निवासी छोटू उर्फ अरविंद, खातीबाबा निवासी उमेश कुमार तथा सीपरी के चावला नर्सिंग होम के पास निवासी मोनू उफ शेषराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed