फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   50 thousand doses of substandard antibiotics came to Jhansi, brought back from the hospital

Jhansi News: घटिया एंटीबायोटिक की 50 हजार डोज झांसी आईं, अस्पताल से वापस मंगाईं

Fri, 08 Dec 2023 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
50 thousand doses of substandard antibiotics came to Jhansi, brought back from the hospital
जिला अस्पताल में हुई थी सप्लाई पर एक भी दवा मरीजों को नहीं बंट पाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लखनऊ के मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा भेजी गई घटिया एंटीबायोटिक की 50 हजार डोज की सप्लाई जिला अस्पताल को हुई थी। राहत की बात ये है कि ये दवा किसी भी मरीज को वितरित नहीं हो पाई। जनपदीय ड्रग वेयर हाउस ने पूरी डोज वापस मंगवा ली है।

यूपी मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन लिमिटेड से भेजी जाने वाली दवा की स्थानीय और लखनऊ स्तर पर प्रयोगशाला में जांच की जाती है। एक जिले में हुई जांच में सेफैलेक्सिन 250 (बैच नंबर सीबी 3016) का सैंपल फेल हो गया। इस दवा की एक्यपायरी जून 2025 थी। जब ये दवा गुणवत्ता के मुताबिक नहीं मिली तो जहां-जहां इसकी सप्लाई हुई, वहां-वहां के ड्रग वेयर हाउस को यूपी मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन, लखनऊ ने पत्र लिखकर औषधि बैच का वितरण तत्काल प्रभाव से रोकने और बची औषधि को वापस करने का आदेश जारी कर दिया। झांसी में इस औषधि की 50 हजार डोज की सप्लाई की गई थी। झांसी जनपदीय ड्रग वेयर हाउस के प्रभारी फार्मासिस्ट भरत सिंह ने बताया कि सिर्फ जिला अस्पताल में उक्त बैच की दवा भेजी गई थी। यहां भेजी गईं 50 हजार डोज में से एक का भी वितरण नहीं हो सका। पूरी डोज वापस मंगवा ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed