फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   50 linemen above 55 years of age will be out of the department

Jhansi News: 55 वर्ष से अधिक उम्र के 50 लाइनमैन विभाग से होंगे बाहर

Mon, 24 Mar 2025 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
50 linemen above 55 years of age will be out of the department

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बिजली निगम में संविदा पर तैनात 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को हटाया जाएगा। इसका आदेश दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी की ओर से दिया गया है। एमडी के फरमान के बाद मुख्य अभियंता ने भी सभी एसई को पत्र जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विभाग के इस फैसले से कर्मियों में खलबली मची हुई है, वह आंदोलन की रूपरेखा तय कर रहे हैं।



कर्मियों की कमी के कारण विद्युत विभाग ने लाइनमैन और पेट्रोलमैन की भर्ती संविदा पर ही हुई है। झांसी में दो और अन्य सर्किल में अलग-अलग एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके अधीन 1648 कर्मचारी हैं। इनमें कुशल 511 तो 1137 अकुशल हैं। इनमें कई कर्मचारी उम्रदराज हैं। अब विभाग के आदेश के तहत 55 वर्ष की आयु पूरी कर चुके इन कर्मियों को हटाया जाएगा। झांसी जिले में ऐसे करीब 50 और पूरे जोन में 100 कर्मी हैं। वहीं प्रबंधन के इस फैसले के खिलाफ कर्मचारी यूनियन आंदोलन की रणनीति बना रहीं हैं।
विज्ञापन


विभाग में तैनात संविदाकर्मी

क्षेत्र कुशल अकुशल कुल

झांसी 218 514 232

ललितपुर 103 243 346

उरई 190 380 570

कुल 511 1137 1648

संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति



उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने विभाग के इस फैसले पर विरोध जताया है। संघ के जिलााध्यक्ष अनूप पाराशर ने बताया कि 55 साल वाले आउटसोर्सेज कर्मियों को उनके कार्य से हटाया जा रहा है, जबकि इसके लिए उनका कोई स्वास्थ्य परीक्षण तक नहीं किया जा रहा है। अधिनियम के तहत सेवा शर्ताें की अनदेखी की जा रही है। यदि ऐसा हुआ तो बड़ी संख्या में कर्मी बेरोजगार होंगे, और उनके समक्ष परिवार के पालन पोषण का संकट खड़ा हो जाएगा। दूसरी तरफ ऐसे कर्मियों को पीएफ और श्रम आयुक्त कार्यालय से मिलने वाला हितलाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------



दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी द्वारा आदेश जारी कर 55 साल की आयु पूरी कर चुके संविदाकर्मियों को हटाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में सभी अधीक्षण अभियंता को कार्रवाई के लिए पत्र जारी कर दिया है। - मोहम्मद सगीर, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, झांसी

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed