फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   42 companies gave employment to 4722 candidates in the fair

मेले में 42 कंपनियों ने 4722 अभ्यर्थियों को दिया रोजगार

Fri, 22 Oct 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
42 companies gave employment to 4722 candidates in the fair
झांसी। राजकीय इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को सेवा योजन कार्यालय द्वारा मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें 42 नियोजकों ने प्रतिभाग किया। 4722 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले का उद्घाटन श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सुबह दस बजे से अभ्यर्थी पंजीकरण कराने के लिए स्टालों पर पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज में आयोजित मंडल स्तरीय रोजगार मेले में भारतीय जीवन बीमा निगम, स्किल्ड इंडिया सोसाइटी, सूरी आटोमोबाइल समेत देश की 42 कंपनियों व नियोजकों द्वारा सात्क्षात्कार के माध्यम से चयन की कार्यवाही की गई। टेक्निकल और नान टेक्निकल पदों के लिए झांसी, ललितपुर और जालौन जिले से 10 हजार बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण अरविंद कुमार, सहायक निदेशक सेवायोजन देवेश त्रिपाठी, सहायक सेवायोजन अधिकारी झांसी हिमांशु यादव, वसीम व सहायक सेवा योजन अधिकारी ललितपुर आकांक्षा यादव, प्राचार्य आईटीआई महिला डा. राजकुमार सिंह यादव, प्राचार्य आईटीआई ललितपुर मान सिंह भारती, कौशल विकास विभाग से आर्दश सक्सेना, नीरज सिंह, अनुदेशक कमला समेत झांसी, ललितपुर और जालौन जिले के सेवायोजन विभाग के सभी स्टाफ उपस्थित रहे। राज्यमंत्री एवं मुख्य विकास अधिकारी ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed