{"_id":"5c9fcff8bdec22144f417cc6","slug":"41553977336-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल का सट्टा खिलाते पांच पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल का सट्टा खिलाते पांच पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल का सट्टा खिलाते पांच पकड़े
झांसी। कोतवाली और नवाबाद पुलिस ने आईपीएल में सट्टा खिलाते पांच सटोेरियों को दबोच लिया। नवाबाद में पकड़े गए सटोरिये पर्चियों के माध्यम से और कोतवाली में पकड़े गए सटोरिये मोबाइल से सट्टा खिलाते थे। शिवाजी नगर में दबिश के दौरान सरगना लैपटॉप नाले में फेंककर भाग निकला। नवाबाद पुलिस ने मौके से 45 पर्चियां बरामद की हैं। पुलिस सरगना की तलाश में जुट गई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह को सूचना मिली थी कि बड़ागांव गेट बाहर एक स्थान पर सटोरिये आईपीएल मैचों में सट्टा खिला रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो सटोरियों को दबोच लिया। थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस सटोरियों के साथियों के बारे में जानकारी जुटाती रही।
इधर, शुक्रवार देर रात थाना नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय ने इलाइट व चित्रा रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद मूर्ति के पास से तीन सटोरियों को पकड़ा। जबकि, सरगना कार में बैठकर लैपटॉप लेकर भाग निकला। पकड़े गए सटोरियों ने अपने नाम कोतवाली के मास्टर कॉलोनी निवासी रफीक, शफीक और अंदर ओरछा गेट निवासी इरफान बताए। पुलिस ने तीनोें के पास से 31 हजार रुपये, 46 सट्टे की पर्चियां और छह मोबाइल बरामद किए।
विज्ञापन
बताया गया है कि पकड़े गए सटोरिये पर्चियों के माध्यम से आईपीएल पर सट्टा खिला रहे थे। सटोरियों के पास न आने वाले सट्टेबाज मोबाइल पर नंबर लगाते थे, जबकि आस पड़ोस में रहने वाले सटोरिये पर्र्चियों के माध्यम से पूरे मैच पर एक ही बार में सट्टा लगाते थेे।
छनियापुरा का रहने वाला है सरगना
बताया गया है कि शिवाजी नगर में चल रहा सट्टेे का सरगना छनियापुरा का रहने वाला है, जो लंबे समय से आईपीएल मैचों में बड़े शहरों से संपर्क कर नंबर लेकर सट्टा खिलवाता है। महानगर के कई इलाकों में सरगना के गुर्गे बड़े पैमाने पर सट्टा लगवाते थे। इसके एवज में उनको कमीशन मिलता था। यह भी पता चला है कि इस इलाके से झांसी के अलावा दतिया, ललितपुर, शिवपुरी, टीकमगढ़ व अन्य ग्रामीण इलाकों के सट्टेबाज भी संपर्क कर सट्टा खिलवाते हैं। जिसके एवज में उसेे मोटी रकम मिलती है।
कोई कंगाल तो कोई हो रहा मालामाल
- महानगर में गरमाया सट्टा बाजार, आईपीएल मैचों में लग रहे लाखों के दांव
- मैच शुरू होने से पहले दोनों टीम का रेट जारी करते
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आईपीएल मैच शुरू होते ही महानगर में सट्टा बाजार गरमा गया है। महानगर के बड़े व छोटे सटोरिये हर गेंद, रन और विकेट पर लाखों के दांव लगा रहे हैं। ऐसे में एक ही झटके में कोई कंगाल तो कोई मालामाल हो रहा है। एक साथ दो स्थानों पर हुई कार्रवाई के बाद ये साफ है कि महानगर में बड़े स्तर पर आईपीएल मैचों में सट्टा चल रहा है।
आईपीएल मैच का रोमांच चरम पर है। मैच का लाइव मजा लेने के साथ ही क्रिकेट प्रेमी टीवी स्क्रीन पर भी हर गेंद का आनंद ले रहे हैं। दूसरी ओर महानगर में कई स्थानों पर सटोरिये भी सक्रिय हैं। सूत्रों ने बताया कि आईपीएल मैच के सेशन, ओवर, खिलाड़ी और अंतिम पांच ओवर की हर गेंद पर लाखों का सट्टा लग रहा है। सोशल मीडिया में भी इस तरह की चर्चा है। मैच शुरू होते ही सट्टेबाज टीमों के नाम पर रुपये लगाना शुरू कर देते हैं। सट्टेबाज टीम की जीत के साथ ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी दांव लगाते हैं। सटोरियों के पास टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप, डायरी आदि व्यवस्थाएं रहती हैं, जिनके जरिए बुकिंग की जा रही है।
सूत्रों से पता चला है कि आईपीएल मैच के दौैरान सट्टे के इस खेल में मैच शुरू होने से पहले दोनों टीम का रेट जारी किया जाता है। हर गेंद से लेकर टीम की जीत तक भाव चढ़ते-उतरते हैं। मैच में सट्टा लगाने वाले अपनी पसंदीदा टीम पर भाव के हिसाब से रुपये लगाते हैं।
कोड वर्ड का खेल
सटोरियों ने मैच को कोड वर्ड में भी तब्दील किया है। सट्टा लगाने वाले शख्स को लाइन कहा जाता है। जो एजेंट बड़े सटोरिये (बुकी) तक बात करता है। एजेंट को एडवांस पैसा देकर अकाउंट खुलवाना पड़ता है, जिसकी एक लिमिट होती है। सट्टे के भाव को डिब्बे की आवाज बोला जाता है। सट्टेबाज 20 ओवर को लंबी पारी, दस ओवर को सेशन और छह ओवर तक सट्टा लगाने को छोटी पारी खेलना कहते हैं। मैच की पहली गेंद से लेकर टीम के जीत तक भाव चढ़ते-उतरते हैं।
इस तरह लग रहे दांव
- किस गेंद पर कितने रन बनेंगे
- कौन सी टीम टॉस जीतेगी
- पहले बल्लेबाजी कौन करेगा
- पहला विकेट किस ओवर में गिरेगा
- एक ओवर में कितने चौके या छक्के लगेंगे
- एक ओवर में कितने रन बनेंगे
- विकेटों की साझेदारी कितने रन की होगी
सटोरियों की जानकारी जुटाने के लिए थानेदारोें को निर्देश दिए गए हैं। पकड़े जाने वाले सटोरियों को जेल भेजा जाएगा। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी।