फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बीयू में दिसंबर में लगेगा जॉब फेयर-City

बीयू में दिसंबर में लगेगा जॉब फेयर-City

Tue, 31 Oct 2017 07:02 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
बीयू में दिसंबर में लगेगा जॉब फेयर-City
बीयू में दिसंबर में लगेगा जॉब फेयर
विज्ञापन

- 50 से अधिक कंपनियों को किया जाएगा आमंत्रित
- हर विभाग तैयार करेगा छात्रों का ई-डाटा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में दिसंबर में विद्यार्थियों के लिए जॉब फेयर लगाया जाएगा। इसमें 50 से अधिक कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। बीयू की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने हर विभाग को अपने अंतिम वर्ष के छात्रों का ई-डाटा तैयार करने को कहा है। ताकि, साक्षात्कार लेने वाली कंपनियों को ऑनलाइन छात्र-छात्राओं की सभी जानकारियां भेजी जा सकें।

विश्वविद्यालय में इस बार ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कराने का टेंडर नई कंपनी को मिला है। बीयू ने कंपनी के साथ कई शर्तें रखी है। शर्त के मुताबिक हर विभाग के लिए दो प्लेसमेंट कंपनियां लानी पड़ेंगी। साक्षात्कार के बाद कैंपस में ही छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। व्यावसायिक कोर्सों के छात्रों को न्यूनतम 1.80 लाख रुपये का पैकेज देना ही पड़ेगा। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सह समन्वयक प्रो. प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि बीयू में 15-20 नवंबर से सॉफ्ट स्किल क्लासेस शुरू हो जाएगी। जिससे, छात्रों को रोजगार प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जा सके। हर विभाग में एक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इंचार्ज अपने विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का ई-ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ब्रॉशर तैयार करेंगे। इसमें छात्र का नाम, कोर्स, फोटो, पता, शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यता आदि की जानकारी दर्ज होगी। जैसे ही कोई कंपनी विद्यार्थियों का बायोडाटा मांगेगी, तुरंत ही ई-मेल कर दिया जाएगा। इसकी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed