फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   एक दर्जन शिकायतें आईं, दो निपटाईं

एक दर्जन शिकायतें आईं, दो निपटाईं

Sat, 17 Jun 2017 05:55 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
एक दर्जन शिकायतें आईं, दो निपटाईं
एक दर्जन शिकायतें आईं, दो निपटाईं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मऊरानीपुर। कोतवाली परिसर में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुलदीप नारायण की उपस्थिति एवं उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में थाना समाधन दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एक दर्जन फरियादियों ने अपनी समस्याओं को प्रार्थना पत्र के माध्यमों से रखा। अधिकारियों के प्रयास से दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने भी फरियादियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा तथा समाधान के निर्देश दिये।समाधन दिवस में मोहल्ला अल्याई मऊरानीपुर निवासी देवेन्द्र कुमार नीखरा ने अवैध कब्जा हटवाने, ग्राम मैलवारा निवासी उमेश, हरदायाल, लखनलाल ने ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लेने, ग्राम चुरारा निवासी रामलाल ने विरोधी द्वारा की गयी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने, ग्राम बडांगांव निवासी लल्लू ने अवैध कब्जा हटवाने, मढामौजा निवासी नवी बख्श ने कब्जा हटवाने, मोहल्ला बाजपेई पुरा निवासी आशाराम सोनी दबंग द्वारा जमीन पर कब्जे को हटवाने, ग्राम वीरा निवासी लल्लू खां ने विपक्षी द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लेने सम्बन्धी शिकायतों को सामने रखा गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने उक्त मामलों में टीमें गठित कर मामले के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी बीएल यादव, सहित राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मचारी बडी संख्या में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed