{"_id":"613d00318ebc3eb503035b22","slug":"41-801-cases-settled-in-lok-adalat-jhansi-news-jhs204076759","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में हुआ 41,801 वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में हुआ 41,801 वादों का निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसमें 41,801 वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार किया गया। इस दौरान 5.96 लाख रुपये अर्थदंड भी वसूला गया।
जिला न्यायालय परिसर में लोक अदालत का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्योत्सना शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बैंक रिकवरी के एक और दो अन्य वादों का निस्तारण किया। लोक अदालत में 145 वैवाहिक प्रकरण, 42 सिविल वाद, 8634 शमनीय आपराधिक वाद, राजस्व /दांडिक न्यायालयों द्वारा 444 वाद, 1050 आपराधिक वाद, 69 श्रम विवाद, 17,650 जनहित गारंटी अधिनियम वाद समेत अन्य मुकदमों का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी /विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र सुयश प्रकाश श्रीवास्तव, न्यायिक अधिकारी अचल सचदेव, पवन प्रताप सिंह, संजय कुमार मलिक, जयतेंद्र कुमार, ममता गुप्ता समेत जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उदय नारायण राजपूत, महामंत्री छोेटेलाल वर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बाद में सभी के प्रति आभार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शीतल प्रियदर्शी ने जताया।