फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   40 village of babina

बबीना के 40 गांवों के लिए मांगा पानी

Tue, 27 Feb 2018 01:45 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Tue, 27 Feb 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
40 village of babina
water crisis - फोटो : demo
बुंदेलखंड किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को किसानों ने सिंचाई विभाग बेतवा भवन कार्यालय में प्रदर्शन कर बबीना क्षेत्र के 40 गांवों के लिए पानी मांगा। उनका कहना था कि सिंचाई का इंतजाम न होने के कारण इन गांवों में क्षमता के हिसाब से खेती नहीं हो पाती है। अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने सर्वे करवाकर प्रस्ताव मुख्यालय को भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा कि इन गांवों के बीच से दतिया केनाल नहर निकली है। मगर, नहर का जलस्तर बहुत नीचे रहता है। इस कारण किसान नहर से सिंचाई नहीं कर पाते हैं। अगर, नहर से पानी लिफ्ट कराने की व्यवस्था हो जाए तो किसानों की समस्या दूर हो जाएगी। मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता ने मुख्य अभियंता से बात करने के बाद किसानों को आश्वस्त किया कि आठ मार्च को एक बैठक कर तकनीकी सर्वे और योजना बनाने पर चर्चा की जाएगी और प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान बबीना क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र तिवारी, प्रधान शेरा सिंह, सुरेश भार्गव, बलभद्र राजपूत, पूर्व प्रधान महेंद्र राजपूत, मांझी लाल राजपूत, गजराज सिंह, नरेंद्र दुबे, दयाराम गुप्ता, इंदर यादव, वीर सिंह राजपूत, राकेश राजपूत, देवेंद्र तिवारी ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित गांव
सखा, खजराहा, किल्चवारा, बैदोरा, चमरुआ, मथुरापुरा, दुर्गापुर, कोटी, मुरारी, अमरपुर, बरुआपुरा, मह, गुढ़ा, बाजना, रक्सा, बमेर, छतपुर, परासई बछौनी, खैरा, इमिलिया, भागौनी, गजगांव, बदनपुर, बसाई, पुनावली, खुर्द, डगरवाहा, नया खेड़ा, डोमागोर, कोरा, ढिकौली, पलींदा, मवई, शिवगढ़ और काशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed