Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   40 thousand suffered power cut

बिजली के बिना तड़पी 40 हजार आबादी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
40 thousand suffered power cut
बड़ागांव के दुनारा स्थित ट्रांसमिशन सबस्टेशन से आने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने के कारण गल्ला और न्यू गल्लामंडी सबस्टेशन की बिजली बृहस्पतिवार की रात दो दफा चार से पांच घंटे तक बंद रही। इससे संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले 40 हजार लोग गर्मी में परेशान रहे। बड़ागांव के दुनारा स्थित ट्रांसमिशन सबस्टेशन से आने वाली हाईटेंशन लाइन से गल्लामंडी और न्यू गल्लामंडी सबस्टेशन जुड़े हैं। इन दोनों सबस्टेशनों से गल्लामंडी, बस स्टैंड, शिवाजी नगर, डड़ियापुरा, नारायण बाग, मद्रासी कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, बाहर बड़ागांव गेट, लक्ष्मी गेट, सागर गेट, कसाई मंडी, तालपुरा, खुशीपुरा, गल्लामंडी मार्ग, तिलयानी बजरिया, सैंयर गेट समेत 30 से अधिक क्षेत्र जुड़े हैं। उक्त हाईटेंशन लाइन ने एक हफ्ते पहले भी बेहद परेशान किया था। 15 किलोमीटर दूर से आने वाली इस लाइन में कभी भी फाल्ट आने से बिजली गुल हो जाती है। बृहस्पतिवार की रात 12.20 बजे उक्त लाइन के दो फेज चले गए। दो घंटे बाद बिजली को चालू किया गया। सुबह चार बजे दोबारा उक्त लाइन में फाल्ट आ गया। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे आपूर्ति को सामान्य बनाया जा सका। इसके बाद भी कई क्षेत्रों में बिजली का आना- जाना बना रहा। इस संबंध में अधिशासी अभियंता (द्वितीय) अनुभव कुमार ने बताया कि इस समस्या को खत्म करने के लिए एक और वैकल्पिक लाइन को तैयार किया जा रहा है। साथ ही, दोनों सबस्टेशनों का लोड बराबर किया जा रहा है। ये है समस्या बड़ागांव के दुनारा ट्रांसमिशन से आने वाली हाईटेंशन लाइन 15 किलोमीटर दूर का सफर तय करके गल्लामंडी और न्यू गल्लामंडी बिजली घर पहुंचती है। इस लाइन को हाईवे पर 12 जगह अंडर ग्राउंड निकाला गया। अंडर ग्राउंड केबल में केबल बक्सा फटने का खतरा अक्सर बना रहता है। साथ ही बीच में क्रशर क्षेत्र पड़ता है। क्रशर क्षेत्र में पत्थर उछलकर कई बार हाईटेंशन लाइन के उपकरणों में लगने पर भी फाल्ट आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed