फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   40 roadways buses stopped due to lack of operators

परिचालकों की कमी के कारण खड़ी हो गईं रोडवेज की 40 बसें

Thu, 19 May 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
40 roadways buses stopped due to lack of operators
झांसी। परिचालकों की कमी के कारण रोडवेज की 40 बसें खराब हो गईं हैं। इन बसों के न चलने से कई रूट पर बसों का टोटा हो गया है। यात्री परेशान हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि परिचालकों की भर्ती के लिए जल्द ही प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

झांसी डिपो में कुल 140 रोडवेज की बसें हैं। जिनका संचालन झांसी से उरई, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, बनारस, प्रयागराज, आगरा, दिल्ली, मुरादाबाद, ललितपुर, मोंठ, समथर, चिरगांव, मऊरानीपुर, छतरपुर, आदि रूटों पर किया जाता है। वहीं, डिपो में कुल 447 चालक और परिचालक हैं। जिनमें 53 चालक और 37 परिचालक नियमित हैं। अन्य 196 चालक और 161 परिचालक संविदा पर कार्यरत हैं। जबकि अभी 50 परिचालकों की और आवश्यकता है। किसी परिचालक के बीमार होने या छुट्टी पर जाने के दौरान परिचालकों का अभाव रहता है।
विज्ञापन

परिचालकों की कमी के कारण डिपो से प्रतिदिन 80 से 90 बसों का संचालन लंबे रूटों पर किया जा रहा है। जबकि कस्बों में और ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली रोडवेज की बसें डिपो पर ही खड़ी रहती हैं, जिसके कारण इन रूटों पर चलने वाले यात्रियों को मजबूरन डग्गामार वाहनों में अधिक रुपये देकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोंठ के रहने वाले रघुवीर और दिनेश और चिरगांव जाने वाले महेंद्र और राकेश ने बताया कि बसों में सिर्फ उरई या कानपुर की सवारी ही बैठा रहे हैं। लोकल के सवारियों को बाईपास पर ही उतार देते हैं। इसके बाद डग्गामार वाहनों में ज्यादा किराया देकर जाना पड़ता है। इसलिए मोंठ और समथर, चिरगांव आदि के लिए भी बसें चलाईं जाए।

परिचालकों की कमी के कारण 80 बसों का संचालन किया जा रहा है। परिचालकों की कमी के कारण 15 बसें नॉन स्टाप झांसी से कानपुर चलाई जा रही हैं। यदि कोई कंडक्टर मनमानी करता है, तो शिकायत करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - प्रियम श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed