फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   40 digree temprature take roja

40 डिग्री तापमान में रोजा रखकर लड़ रहे कोरोना से जंग

Thu, 07 May 2020 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
40 digree temprature take roja
पुलिया नम्बर नो में रोजा इफ्तार करते सोहेल मंसूरी का परिवार।
झांसी। 15 घंटे का लंबा रोजा, 40 डिग्री तापमान और ऊपर से गर्म हवा परेशान कर रही है। इसके बाद भी महानगर में कई रोजेदार ऐसे हैं जो इस सब की परवाह किए बिना कोरोना की जंग में कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहे हैं। रोजा रखकर अपनी ड्यूटी इबादत समझकर कर रहे हैं। जब भी उनको मौका मिलता है वह नमाज अदा कर लेते हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच रमजान का महीना भी चल रहा है। पुलिस विभाग में कार्यरत कोरोना फाइटर्स रोजे के कड़े नियमों का पालन करते हुए भी कोविड-19 के खिलाफ जारी जंग में देश को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 24 घंटे की ड्यूटी व भीषण गर्मी के बीच इस मौसम में दिनभर बीच सड़क पर कड़ी धूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन सभी मोर्चों पर डटे कोरोना वॉरियर्स पूरी मुस्तैदी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। सभी का कहना है कि राष्ट्र किसी भी धर्म से बड़ा होता है। रोजा हमारा व्यक्तिगत मामला है, लेकिन कर्तव्य सर्वोपरि है।
विज्ञापन

- इंसान को अपना फर्ज याद हो तो धूप व गर्मी से कोई फर्क नहीं पड़ता। रोजा रखते हुए भी ड्यूटी करने मेें हमें कोई हर्ज नहीं है। इस संकट की घड़ी में नौकरी कर हमें फक्र हो रहा है। सुरक्षा के प्रति भी लोगोें को लगातार जागरूक कर रहा हूं। मतीन खान, निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोजा और नौकरी दोनों ही फर्ज हैं। ऐसे में दोनों मुझसे जुदा नहीं हो सकते हैं। इसलिए दोनों को ही ईमानदारी से अदा कर रहा हूं। मेरी हॉटस्पॉट इलाके में ड्यूटी लगती है। लोगों को घर पर रहने के लिए प्रेरित करता हूं।

- मोहम्मद जमाल, एसआई
महामारी में लोग पुलिस की बात को समझें। हम जनता की सेवा के लिए ही धूप में चौराहाें पर ड्यूटी दे रहे हैं, ताकि जनता सुरक्षित रहे। बेवजह घूमने वाले लोगों को कोरोना की जानकारी देकर दिन भर घर भेजते रहते हैं। ड्यूूटी इसी तरह जारी रहेगी।
सद्दाम हुसैन, कांस्टेबल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed