फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   4 people arrest for light thief

बिजली चेकिंग का विरोध कर रहे चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 19 Jan 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
4 people arrest for light thief
झांसी। बिजली चेकिंग टीम ने सोमवार को अलग- अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर 20 लोगों को चोरी करते पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने चेकिंग अभियान का विरोध कर रहे चार लोगों को पकड़ लिया। बाद में उनको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बिजली चेकिंग टीम ने सोमवार सुबह अधीक्षण अभियंता एसआर गर्ग व अधिशासी अभियंता (प्रथम) डी यादवेंदु के निर्देश पर पीएसी व कोतवाली पुलिस के साथ सैयर गेट व छनियापुरा क्षेत्र में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान बहस कर रहे चार लोगों को पुलिस अपने साथ ले गई। बाद में उनको छोड़ दिया गया। इस बीच 12 लोगों को मीटर बाईपास व डायरेक्ट चोरी करते पकड़ा गया। टीम में उपखंड अधिकारी आलोक प्रकाश, डीवी सिंह, अवर अभियंता उमेश कुमार राजन, अमित सक्सेना, अनिल कुमार, सुनील कुमार, दिग्विजय सिंह शामिल रहे। इसी तरह गल्लामंडी क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान आठ लोगों को चोरी करते पकड़ा गया। टीम में उपखंड अधिकारी निखिल जिंदल, अवर अभियंता रमेश श्रीवास शामिल रहे।
विज्ञापन

वाणिज्य बकाएदारों को भेजे जा रहे हैं नोटिस
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा लागू की गई एक मुश्त समाधान योजना का लाभ वाणिज्यिक उपभोक्ता नहीं ले रहे हैं। इस कारण विभाग ने अब ऐसे बकाएदार उपभोक्ताओं को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। अभी 1200 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे बंद रही शहर की बिजली
झांसी। हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर सोमवार की दोपहर एक बजे से तीन बजे अनुरक्षण कार्य किया गया। इस अवधि में जेल चौराहा, रानीमहल, सीपरी बाजार, मुन्नालाल, खातीबाबा, प्रेमनगर, पुलिया नंबर नौ, हंसारी, बिजौली, हाइडिल, सीपरी बाजार सबस्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed