फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   4 crore rupees in majdur

मजदूरों के लिए आए चार करोड़

Tue, 31 Mar 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
4 crore rupees in majdur
झांसी। जिले के चालीस हजार दिहाड़ी मजदूरों, पटरी दुकानदारों व ऑटा चालकों को सरकार की ओर से एक-एक हजार रुपये मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने चार करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है। 790 लोगों के बैंक खातों में ये रकमा भेजी जा चुकी है। नगर निगम व निकायों से ब्योरा इकट्ठा कर ये रकम खातों में भेजी जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से लॉकडाउन घोषित कर रखा है। इससे सबसे विषम परिस्थिति उनके सामने खड़ी हो गई है, जो रोज कमाने खाने वाले हैं। इनमें दिहाड़ी मजदूर, पटरी दुकान, ऑटो चालक आदि शामिल हैं। काम बंद होने के बाद इनके घर का चूल्हा जलता रहे, इसके लिए सरकार की ओर से इन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में चालीस हजार लोगों को ये रकम दी जानी है। इसके लिए नगर निगम, नगर पंचायतों व ब्लाक कार्यालयों से लाभान्वित होने वालों का ब्योरा मांगा जा रहा है। अब तक 790 लोगों को ये सहायता राशि दी भी जा चुकी है।
विज्ञापन

ये सहायता राशि उन श्रमिकों को दी जा रही है, जो श्रम विभाग में पंजीकृत नहीं है। नगर निगम, निकाय व ब्लाकों से इनका ब्योरा लिया जा रहा है। राशि बैंक खाते में भेजी जा रही है। इस पर काम तेजी से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राम अक्षयवर चौहान, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
श्रम विभाग ने 4,697 को दी सहायता
झांसी। श्रम विभाग में पंजीकृृत 4,6,97 श्रमिकों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है।

मनरेगा मजदूरों को मिलेंगे साढ़े तीन लाख
झांसी। प्रदेश सरकार द्वारा मनरेगा मजदूरों को भरण पोषण भत्ता भेजा। इसके तहत जिले के साढ़े तीन लाख मनरेगा मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed