फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   37 women prisoners in jail with husband will keep fast on Karva Chauth

पति के साथ जेल में बंद 37 महिला कैदी रखेंगी करवा चौथ का व्रत

Sat, 23 Oct 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
37 women prisoners in jail with husband will keep fast on Karva Chauth
झांसी। सुहागिनों का पर्व करवा चौथ जेल में भी मनाया जाएगा। जी हां, यहां अपने पति के साथ जेल में बंद 37 महिला कैदी करवा चौथ का व्रत धारण करेंगी। त्योहार के मद्देनजर जेल प्रशासन पति - पत्नी की मुलाकात कराएगा। साथ ही पूजा का भी प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कारागार की महिला बैरक में 75 महिला बंदी निरुद्ध हैं। इनमें से 37 बंदी ऐसी हैं, जिनके पति भी जेल में बंद हैं, लेकिन वे दूसरी बैरकों में हैं। इनमें से ज्यादातर बंदी दहेज के मामलों में जेल में हैं। इनमें से कुछ सजा काट रहे हैं, जबकि कई के केस न्यायालयों में विचाराधीन हैं और वे जमानत की बाट जोह रही हैं। जेल में भी ये महिला बंदी सुहागिनों का पर्व करवा चौथ मनाएंगी। इसके लिए वे तैयारी में जुटी हुईं हैं। दिन भर निर्जल व्रत धारण कर रात में वे चांद का दीदार कर अपना व्रत खोलेंगी। हालांकि, पूजा के दौरान उनके साथ उनके पति मौजूद नहीं रहेंगे। जेल मैन्युअल के अनुसार रात में बंदियों को बैरकों के बाहर नहीं निकाला जा सकता है, ऐसे में महिलाओं को बगैर पति की मौजूदगी में ही अपना व्रत पूर्ण करना होगा। लेकिन, जेल प्रशासन की ओर से शाम को पति-पत्नी के बीच मुलाकात कराने का प्रबंध किया है। इसके अलावा महिला बंदियों को पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जेल में ऐसी 37 महिला बंदी हैं, जिनके साथ उनके पति भी निरुद्ध हैं। करवा चौथ के पर्व पर पति-पत्नी की शाम को मुलाकात करा दी जाएगी। इसके अलावा व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए पूजन सामग्री का भी प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरबी पटेल, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed