{"_id":"62b3676fda8e607d1040b554","slug":"32-trains-canceled-due-to-non-interlocking-work-between-jhansi-kanpur-jhansi-news-jhs2233719102","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: झांसी-कानपुर के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 32 ट्रेनें निरस्त, 26 सवारी गाड़ियों के रास्ते में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: झांसी-कानपुर के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 32 ट्रेनें निरस्त, 26 सवारी गाड़ियों के रास्ते में बदलाव
Thu, 23 Jun 2022 02:02 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:02 AM IST
सार
झांसी-कानपुर के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है, जिस वजह से 32 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। इसके अलावा दो दर्जन सवारी गाड़ियों के रास्ते में बदलाव किया गया है। वहीं, 13 और 14 जुलाई को लखनऊ इंटरसिटी नहीं चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से कानपुर सेंट्रल के बीच ट्रैक दोहरीकरण का काम आगे बढ़ने जा रहा है। इसके लिए पामा-रसूलपुर गोगामऊ-भीमसेन रेल खंड के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते इस सेक्शन से गुजरने वाली 32 सवारी गाड़ियां विभिन्न तिथियों में निरस्त की गई हैं। दो दर्जन सवारी गाड़ियों के रास्ते भी बदले गए हैं।
विज्ञापन
झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक पांच जुलाई से ट्रेनें निरस्त होंगी। इनमें वीरांगना लक्ष्मीबाई से लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 13 और 14 जुलाई को निरस्त रहेगी। गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज एक्सप्रेस अप एवं डाउन पांच जुलाई से 12 जुलाई तक, पुणे-लखनऊ अप एवं डाउन पांच जुलाई से 12 जुलाई, लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस (11408) सात से 14 जुलाई, लोकमान्य तिलक से लखनऊ अप एवं डाउन नौ जुलाई, मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस अप एवं डाउन 12 से 14 जुलाई तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
इसी तरह जबलपुर-लखनऊ, कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम अप एवं डाउन सात से 14 जुलाई, खजुराहो से कानपुर सेंट्रल, छपरा-लोकमान्य तिलक अप एवं डाउन समेत कुल 32 गाड़ियां विभिन्न तिथियों में निरस्त रहेंगी। रेल अफसरों का कहना है 26 सवारी गाड़ियों के मार्ग में भी आंशिक बदलाव हुआ है। इनमेें ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस, गोरखपुर-बांद्रा, पुणे-गोरखपुर, यशवंतपुर-गोरखपुर, लोकमान्य तिलक-सुल्तानपुर, प्रतापगढ़-लोकमान्य तिलक, गोरखपुर-यशवंतपुर, वलसाड-कानपुर सेंट्रल, गोरखपुर- कोचुवेल्ली, गोरखपुर-सिंकदराबाद समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। वहीं वीरांगना लक्ष्मीबाई-कानपुर सेंट्रल मेमू ट्रेन एक से 12 जुलाई तक वीरांगना लक्ष्मीबाई से सुबह 8.50 की जगह दोपहर 12 बजे चलेगी।
विज्ञापन