{"_id":"5c1aa84cbdec2256c93f7600","slug":"31545250892-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के हक पर दलालों ने लगाई सेंध -City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के हक पर दलालों ने लगाई सेंध -City
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के ‘हक’ पर दलालों ने लगाई ‘सेंध’
झांसी। उड़द, मूंगफली के क्रय केंद्रों पर दलाल सक्रिय हैं। वे बिचौलिये की भूमिका में किसानों के हक पर डाका डाल रहे हैं। इसी तरह दलालों ने सूखा राहत राशि के वितरण में भी सेंधमारी कर दी है। इसकी जानकारी होने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अपर जिलाधिकारी ने एफआईआर की चेतावनी जारी की है।
क्रय केंद्रों और सूखा राहत राशि के वितरण में दलालों के सक्रिय होने की जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कमलेश लंबरदार ने भी शिकायत की है। प्रशासन के पास पहुंची शिकायतों में बताया गया है कि क्रय केंद्रों पर सक्रिय दलालों की वजह से किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। दलाल बीच में भांजी मार रहे हैं। इसके अलावा लेखपालों पर दलालों के माध्यम से सूखा राहत राशि के वितरण का आरोप लगाया गया है।
इस पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नगेंद्र शर्मा ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि यदि क्रय केंद्रों के आसपास भी दलाल मिले, तो उन पर एफआईआर दर्ज कर सीधे जेल भेजा जाएगा। कोई भी इसकी गोपनीय सूचना दे सकता है। नाम गोपनीय रखते हुए दलालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सिक्स आर न काटने वाले और व्यापारियों को वारदाना देने वाले भी जेल जाएंगे।
विज्ञापन
वायरल वीडियो चर्चा में
एरच क्रय केंद्र पर एक दलाल का रुपये लेते वीडियो वायरल हुआ है, जो इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। इस पर एडीएम ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि वीडियो क्रय केंद्र से जुड़ा पाया गया, तो दलाल को जेल भेजा जाएगा।