फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बाल मेला महोत्सव-City

बाल मेला महोत्सव-City

Thu, 20 Dec 2018 05:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 05:47 AM IST
विज्ञापन
बाल मेला महोत्सव-City

विज्ञापन
चरणदास की चोरियों ने खूब हंसाया
झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चलचित्र समिति की ओर से बाल फिल्म महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को एल्पाइन स्कूल में ‘छू लेंगे आकाश’ और डीएवी इंटर कॉलेज में हास्य से भरपूर ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म ‘चरणदास चोर’ दिखाई गई। इन्हें देख विद्यार्थियों ने कहा कि सचमुच बहुत मजा आया।
ग्वालियर रोड स्थित एल्पाइन स्कूल में सुबह ज्ञानवर्धक तथा प्रेरणास्पद फिल्म ‘छू लेंगे आकाश’ छात्र-छात्राओं ने देखी। इसमें पोलियो ग्रस्त बालिका सोनू के जज्बे ने सभी को प्रभावित किया। कठिनाईयों से जूझ रही सोनू के साहस और बच्चों की शरारतों को देखकर शिक्षिकाएं और विद्यार्थी कई बार खिल खिला उठे। इस दौरान स्कूल डायरेक्टर दीपक राय ने कहा कि हर बाल फिल्म शिक्षा और प्रेरणा देती हैं। वहीं, पठौरिया स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में बेहद पुरानी हास्य बाल फिल्म ‘चरणदास चोर’ को दिखाया गया। फिल्म में दिखाया गया कि चरण दास और उसका चेला बुद्धू लोगों के साथ ठगी और चोरी करते हैं। ऐसा करके वो कई बार पुलिस को छकाते हैं लेकिन आखिर में पकड़ जाते हैं। इस दौरान शिक्षक दिनेश कुमार, उमेश कुमार, योगेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


छू लेंगे आकाश में विकलांग सोनू अपनी उम्मीद नहीं हारती है। उसके साथी हर समय उसका हौसला बढ़ाते हैं, ये देखकर बहुत अच्छा लगा। - दीपिका कुशवाहा, छात्रा

छू लेंगे आकाश में हिमाचल की पहाड़ियां देखकर बहुत अच्छा लगा। जिन्हें देखकर लगा कि परिवार के साथ वहां घूमने जरूर जाऊं। - खुशी साहू, छात्रा

विकलांग लड़की सोनू गरीब होने के बाद भी डॉक्टर बनना चाहती है। यह फिल्म हम सभी बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। - शुभि रायकवार, छात्रा

चरण दास चोर फिल्म ने संदेश दिया कि चोरी करना गलत है। अगर कोई भी गलत काम करेंगे, तो हमेशा परेशान रहेंगे। फिल्म बेहद अच्छी लगी। - अर्जुन, छात्र

आज यहां दिखाई जाएंगी
बृहस्पतिवार को सुबह 9:30 बजे सेंट कोलंबस और दोपहर एक बजे सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बाल फिल्म महोत्सव के अंतर्गत बाल फिल्में दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed