फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   किसानों ने मुंडन कराके जताया विरोध,,-City

किसानों ने मुंडन कराके जताया विरोध,,-City

Thu, 28 Sep 2017 08:43 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने मुंडन कराके जताया विरोध,,-City
फोटो
विज्ञापन

-----
सरकार से नाराज किसानों ने कराया मुंडन
अफसरों से वार्ता के बाद भी समस्याओं का नहीं हुआ समाधान
सिंचाई विभाग के बेतवा भवन में धरना दे रहे हैं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सरकार से नाराज किसानों ने सिंचाई विभाग बेतवा भवन कार्यालय परिसर में सामूहिक मुंडन कराकर अपना विरोध दर्ज कराया। यहां धरना दे रहे किसानों का आरोप है कि अफसर बात करने तो आते हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं। वे 25 सितंबर से यहां धरना दे रहे हैं।
बुंदेलखंड के सभी जनपदों को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर बुंदेलखंड किसान पंचायत के अध्यक्ष गौरी शंकर बिदुआ के नेतृत्व में किसान 25 सितंबर से सिंचाई विभाग बेतवा भवन में धरना दे रहे हैं। 26 सितंबर को झांसी आए प्रमुख सचिव ने सिंचाई अधिकारियों को किसानों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान निकालने का आदेश दिया था। बुधवार को वार्ता के लिए अधिकारियों के न पहुंचने पर किसानों ने बृहस्पतिवार को एक बजे तक का अल्टीमेटम देकर सामूहिक रूप से मुंडन कराने की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को एक बजे तक जब अधिकारी किसानों से मिलने नहीं पहुंचे तो उन्होेंने सामूहिक मुंडन कराके विरोध दर्ज कराया। इस बात का पता लगते ही मुख्य अभियंता (दक्षिण) वीके सिंह, अधीक्षण अभियंता जगदीश सिंह और अधिशासी अभियंता वीके सिंह वार्ता के लिए मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अधिकारियों को पंद्रह सूत्रीय समस्याओं से अवगत कराया गया। मगर, वे किसी का भी संतोषजनक हल नहीं निकाल सके।
विज्ञापन

वहीं, गौरी शंकर बिदुआ ने बताया कि शुक्रवार को फिर अधिकारियों से वार्ता होगी। अगर इस वार्ता में भी समस्याओं का हल नहीं निकला तो महिलाएं भी मुंडन कराके विरोध दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की प्रमुख मांगे
-------------------
- बुंदेलखंड के सभी जनपदों को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए।
- बीमित फसल का भुगतान कंपनी से शीघ्र कराया जाए।
- बेतवा नदी के जल बंटवारे में यूपी को 50 फीसदी हिस्सा मिले।
- रबी की फसल के लिए पहूज, पारीछा बांध और गढ़मऊ तालाब को भरा जाए।
- लखेरी बांध के प्रभावित ग्राम बचेरा के वंचित किसानों को मुआवजा दिया जाए।
- ललितपुर जिले के निर्माणाधीन भोंरट बांध के बालिग परिवारों को अनुकंपा राशि दी जाए।
- कचनोंदा बांध के प्रभावित किसानों को विस्थापित और भुगतान किया जाए।
- महोबा जिले के निर्माणाधीन कबरई बांध के प्रभावित किसानों को मुआवजा।
- गुरसराय माइनर की लाइनिंग का काम शीघ्र पूरा कराने।
- बबीना नहर प्रणाली को रक्सा डोमागोर तक ले जाना।
- बेतवा नहर की लिफ्ट सफाई के नाम पर 2.65 लाख रुपये के फर्जी भुगतान की जांच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed