फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सट्टा-Lalitpur

सट्टा-Lalitpur

Sun, 18 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
सट्टा-Lalitpur
क्रिकेट का सट्टा खिलाते पार्षद समेत चार पकड़े गए
विज्ञापन

- 13 मोबाइल, टीवी और नकदी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चैंपियंस कप ट्राफी के फाइनल में भारत - पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले का सट्टा खिलाते पार्षद समेत पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के पास से मोबाइल, टीवी और नकदी बरामद की गई।

चिर परिचित प्रतिद्वंदी भारत पाकिस्तान के बीच हुए फाइनल मुकाबले के दौरान जहां क्रिकेट प्रेमियों के दिल की धड़कने बढ़ी रहीं, तो वहीं सट्टा बाजार भी गरमाया रहा। हर बॉल और हर रन के साथ दोनों टीमों के भाव उतरते चढ़ते रहे। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने स्वाट टीम विक्रम सिंह और थाना कोतवाली वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय पाल सिंह के नेतृत्व में नई बस्ती स्थित पार्षद हरप्रसाद कुशवाहा के मकान पर छापा मारा। यहां सट्टा खिलाते हुए पार्षद समेत यशवेंद्र, अंकुश और अनिल को पकड़ लिया। मौके से एक टीवी सेट, तेरह मोबाइल फोन, सट्टे के हिसाब किताब से संबंधित कागजात और नकद 3840 रुपये बरामद हुए। सट्टा पकड़े जाने की खबर से सटोरियों में सनसनी मच गई। देर रात तक सटोरियों से उनके नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed