फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   314 student not participated in board exam

बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 314 ने छोड़ा मैदान

Fri, 08 Feb 2019 02:04 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 08 Feb 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
314 student not participated in board exam
up board exam - फोटो : amarujala
सीसीटीवी कैमरों की निगाह तथा वॉयस रिकार्डर की मौजूदगी में बृहस्पतिवार से प्रयागराज बोर्ड की सालाना परीक्षाएं शुरू हुई। पहले दिन ही 314 परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं नहीं दी। हाईस्कूल में संगीत की तथा इंटर में मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र आदि विषयों की परीक्षाएं हुई। वहीं, परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सचल दस्ते के साथ विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल में संगीत की परीक्षायें तीन सेंटरों सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कालेज, लोकमान्य तिलक बालिका इंटर कालेज व पं केसी शर्मा कन्या इंटर कालेज पर हुई। इसमें पंजीकृत 211 विद्यार्थियों में से 190 ने ही परीक्षाएं दी। जबकि 21 ने मैदान छोड़ दिया। इसी पाली में ही इंटर ग्रंथ शिल्प व सिलाई की परीक्षाएं हुई। ग्रंथ शिल्प में दो और सिलाई में 35 में से 31 ने परीक्षाएं दी। इसके बाद दोपहर की पाली में इंटर में मनोविज्ञान की परीक्षा में 94 विद्यार्थियों में से 89 ने, तर्कशास्त्र में 17 में से 16 ने, शिक्षा शास्त्र में 2254 में से 1966 विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी। इंटर की परीक्षाएं जनपद के 42 परीक्षा केंद्रों में हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक के कंट्रोल रूम के अनुसार परीक्षा दौरान किसी भी प्रकार की अशांति व व्यवधान की खबर नहीं है। विभाग के सचल दस्तों ने लगातार सभी परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया। परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक संजय यादव ने सचल दस्ते के साथ आर्य कन्या इंटर कॉलेज व लोक मान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज में भी निरीक्षण किया। शुक्रवार को हाईस्कूल में हिंदी तथा इंटर में संगीत, संस्कृत, उर्दू आदि विषयों की परीक्षाएं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed