फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   30 roads will be widened in Jhansi with 5.86 billion rupees

Jhansi News: झांसी में 5.86 अरब से चौड़ी होंगी 30 सड़कें

Wed, 25 Jun 2025 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
30 roads will be widened in Jhansi with 5.86 billion rupees

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। जिले में 5.86 अरब रुपये से 30 सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण की तैयारी है। शहर के रिसाला चुंगी से ओरछा तिगैला तक रोड चौड़ीकरण के साथ रामनगर-बैंदा-एरच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कार्ययोजना तैयार करते हुए शासन को स्वीकृति के लिए भेजी है। मंजूरी मिलते ही सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसके निर्माण से जहां इन मार्गों से निकलने वाले लाखों लोगों को राहत होगी, तो वहीं इससे जुड़े गांवों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।

सरकार द्वारा ग्रामीण सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद, जनपद में कई सड़कें ऐसी हैं, जो निर्माण की बाट जोह रही है। सड़कों की जर्जर हालत के चलते यहां से गुजरना उन्हें खतरे से खाली नहीं लगता। लोक निर्माण विभाग ने लोगों की मांग पर सड़कों का प्रस्ताव तैयारकर मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया है। निर्माण विभाग के दोनों खंड के अधिकारियों ने जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों के सुदृढ़ीकरण, विस्तारीकरण और चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किए हैं। इसमें 30 मार्गाें को चुनकर उनकी कार्ययोजना तैयार की गई।
विज्ञापन




संवारी जाएंगी ये सड़के

रिसाला चुंगी से ओरछा तिगैला तक, रामनगर-बैदा-एरच मार्ग, गोरामछिया में क्रशर तक, गढूका-बकुवा-शाहजहापुर-खजुरी मार्ग, चौथ-मील-हनुपुरा-गुरसराय मार्ग, बबीना-तालबेहट में कार्य, मऊ-गरौठा मार्ग, मोंठ-भांडेर मार्ग से धवार की माता मंदिर तक, बरुआसागर-टहरौली-भसनेह गरौठा मार्ग, गुरसराय कोटरा मार्ग, राठ-गरौठा मार्ग, समथर-पिपरीकलां का कार्य, सखी के हनुमान मंदिर के एप्रोच मार्ग, डगरियारुद्र संपर्क मार्ग, मोतीकटरा-लहचुरा मार्ग, खड़ैनी बामौर गरौठा का छूटा मार्ग, रेवन-बेरवई-भदरवारा टोड़ीफतेहपुर तक मार्ग, रक्सा टूका बैदोरा मार्ग, बड़वार अतनिया बाया लठवारा मार्ग, खड़ैनी बामौर गढ़वई ककरबई मार्ग, मऊरानीपुर के ग्राम चकारा में विष्णु प्रतिमा मंदिर तक मार्ग, हंसारी बैदोरा मार्ग, गोरामछिया में शांति क्रेशर तथा अन्य क्रेशर तक मार्ग, एरच ककरबई मार्ग, एनएच-27 से अमरा कुम्हरिया करकोस निधि समधरी मार्ग, चिरगांव भांडेर मार्ग, बबीना रेलवे स्टेशन मार्ग, बबीना टूका मार्ग, चिरगांव स्थित तुलसी आश्रम स्थित चौपड़ा की सड़क, बरुआसागर बनना टहरौली गरौठा मार्ग से सिद्धेश्वर आश्रम तक मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन







शासन के निर्देश पर जिले की कार्य योजना तैयार की गई है। कुल 30 सड़कों का जीर्णोद्धार चौड़ीकरण करने की योजना है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़कों के निर्माण के बाद लोगों को राहत होगी। - रजनीश गुप्ता, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड निर्माण विभाग झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed