फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   29 people send sample, stay in alone

शहर में रुके तब्लीगी जमात के 29 लोगों का भेजा सैंपल , एकांतवास में रखे गए

Wed, 01 Apr 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
29 people send sample, stay in alone
झांसी। जिले के तीन स्थानों पर तब्लीगी जमात के 29 कार्यकर्ता रुके हुए थे। दिल्ली में मचे हल्ले के बाद इन सभी का कोरोना वायरस की जांच का सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। पुलिस इन लोगों को जिला अस्पताल लेकर आई। जिला प्रशासन का दावा है कि निजामुद्दीन की तबलीगी जमात के मरकज में इनमें से एक भी व्यक्ति शामिल नहीं हुआ था। इसलिए घबराने की बात नहीं है। सतर्कता के तौर पर सभी का सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट आने तक इन सभी लोगों को एकांतवास (क्वारंटीन) में रखा गया है। डाक्टरों की प्रारंभिक जांच में सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। किसी में कोई लक्षण नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

तब्लीगी जमात के 29 लोग दतिया दरवाजा, उनाव गेट और चिरगांव की मस्जिद में ठहरे हुए थे। मंगलवार को जब दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल होने आए कइयों के कोरोना संक्रमित होने का हल्ला मचा तो हर जिले में प्रशासनिक दौड़भाग शुरू हो गई थी। खुफिया विभाग को इनपुट मिला कि झांसी में भी जमात ठहरी हुई है। इसके बाद जिले के तीनों स्थानों से जमात के 29 लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। सभी की कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेकर केजीएमयू लखनऊ भेजा गया। जिला प्रशासन का कहना है कि इनमें से एक भी व्यक्ति निजामुद्दीन स्थिति तबलीगी जमात के मरकज में शामिल नहीं हुआ था। इसलिए घबराने की बात नहीं है। जमात के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह पिछले डेढ़ महीने से यहीं थे। कहीं गए ही नहीं।
विज्ञापन

कोटा से लौट रहे दो मजदूरों का भेजा सैंपल
कोटा से पैदल लौट रहे दो मजदूरों का सैंपल भी कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजा गया है। इन लोगों को पुलिस लेकर आई थी। इसके बाद दोनों को अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हें जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी में दिल्ली, कोलकाता और पौड़ी गड़वाल जमात से 29 लोगों के आने की जानकारी हुई है। इनका पता कराकर जिला अस्पताल लाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। इनमें से कोई भी व्यक्ति निजामुद्दीन में हुई तबलीगी जमात के मरकज में शामिल नहीं हुआ था। दिल्ली में शामिल लोग झांसी में 27 फरवरी, पौड़गी गड़वाल में शामिल लोग नौ मार्च, कोलकाता की जमात में शामिल लोग 26 फरवरी को ही झांसी आ गए थे। फिर भी सतर्कता के तौर पर जांच कराई गई है। - आंद्रा वासमी, डीएम।

निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात के मरकज में गए हों तो दें सूचना: डीएम
29, 30 और 31 मार्च को बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की पुष्टि हुई है। इनमें बड़ी संख्या उनकी है, जो निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात की मरकज में शामिल अथवा सम्मिलित लोगों के संपर्क में आए हैं। ऐसे में डीएम ने अपील की है कि जो लोग मरकज में गए या जाने वाले लोगों के संपर्क में आए हैं, वो खुद अथवा परिवार या उनके जान पहचान के लोग तत्काल सीएमओ, सीडीओ या फिर जिलाधिकारी कार्यालय पर सूचना दें। इसके अलावा 05102442521 पर फोन करें। इनकी स्क्रीनिंग और सैंपलिंग कराई जानी बहुत जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed