फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   27 types of CT scans started in the district hospital

Jhansi News: जिला अस्पताल में शुरू हुए 27 प्रकार के सीटी स्कैन

Wed, 16 Oct 2024 03:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
27 types of CT scans started in the district hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जिला अस्पताल में हर दिन 1400 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। इनमें से औसतन 200 मरीजों को चिकित्सक अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की सलाह दे रहे हैं। अल्ट्रासाउंड में सेंटर पर होने वाली आपाधापी और आए दिन के विवाद को देखते हुए जिला अस्पताल ने सीटी स्कैन सेवा में विस्तार किया है। यहां 27 प्रकार के मुफ्त सीटी स्कैन शुरू किए गए हैं, जो बाजार में हजारों रुपये में होते हैं।


ये सीटी स्कैन हुए शुरू
सीटी हेड विदआउट कंट्रास्ट।
सीटी हेड विद कंट्रास।
सीटी चेस्ट विदआउट कंट्रास्ट (फेफड़े)।
सीटी स्कैन लोअर एबडोमेन विद कंट्रास्ट।
सीटी स्कैन लोअर एबडोमेन विदआउट कंट्रास्ट।
सीटी स्कैन होल एबडोमेन विद कंट्रास्ट।
सीटी स्कैन होल एबडोमेन विदआउट कंट्रास्ट।
ट्रिपल फेस सीटी एबडोमेन।
सीटी एंजियोग्राफी एबडोमेन।
सीटी एंट्रॉलयसिस।
सीटी स्कैन नैक विदआउट कंट्रास्ट।
सीटी स्कैन नैक विद कंट्रास्ट।
सीटी स्कैन ऑरबिट विदआउट कंट्रास्ट।
सीटी स्कैन ऑरबिट विद कंट्रास्ट।
सीटी स्कैन पैरा नेशल साइनस विदआउट कंट्रास्ट।
सीटी स्कैन पैरा नेशल साइनस विद कंट्रास्ट।
सीटी स्पाइन (सर्वाइकल) विदआउट कंट्रास्ट।
सीटी टेंपोरल बोन विदआउट कंट्रास्ट।
सीटी डेंटल।
सीटी लिंब्स विदआउट कंट्रास्ट।
सीटी लिंब्स विद कंट्रास्ट।
सीटी गाइडेड इंटरवेशन।
सीटी गाइडेड ट्रूकट बायोप्सी।
सीटी गाइडेड कैथेडर ड्रेनेज।
सीटी चेस्ट विद कंट्रास्ट सीटी एंजियोग्राफी।
सीटी स्कैन अपर एबडोमेन विदआउट कंट्रास्ट।
सीटी स्कैन अपर एबडोमेन विद कंट्रास्ट।

वर्जन
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा और जांच की सुविधा मिल सके, इसके लिए हमारे अस्पताल में 27 प्रकार के सीटी स्कैन शुरू कर दिए गए हैं। यह सेवा नि:शुल्क है। यदि इसके लिए कोई भी पैसे की मांग करता है तो उसकी जानकारी कार्यालय काे दे सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. प्रमोद कुमार कटियार, मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed