फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   27 farmers of Babina and Chirgaon will grow marigold in 54 acres.

Jhansi News: बबीना और चिरगांव के 27 किसान 54 एकड़ में उगाएंगे गेंदा

Thu, 25 Jan 2024 03:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 25 Jan 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
27 farmers of Babina and Chirgaon will grow marigold in 54 acres.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जिले में किसानों को सरकार मुफ्त गेंदा का बीज दे रही है। योजना में चिरगांव और बबीना को चुना गया है। यहां के 27 किसान सरकारी सहायता से गेंदा की खेती करेंगे। इसके अलावा किसानों को स्प्रिंकलर सिंचाई के लिए 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।
बुंदेलखंड में पारंपरिक खेती करने वाले किसानों को फूलों की खेती से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार द्वारा मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डवलपमेंट ऑफ हॉर्टीकल्चर योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को उद्यानिकी से जुड़ी फसलों पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। उद्यानिकी विभाग ने योजना में बबीना और चिरगांव के 27 से अधिक किसानों को जोड़ा है। किसान 54 एकड़ भूमि पर गेंदा की खेती करेंगे। सरकार की ओर से किसानों को गेंदा के बीज मुफ्त उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही दो एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को 90 प्रतिशत और उससे अधिक भूमि वाले किसानों को स्प्रिंकलर सिंचाई उपकरणों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

--
वर्जन
बबीना और चिरगांव के किसानों को 54 एकड़ भूमि पर गेंदा की खेती के लिए सरकार की ओर से मुफ्त में बीज दिया जा रहा है। इसके अलावा किसानों को स्प्रिंकलर उपकरणों पर भी 80 से 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत कुमार, जिला उद्यानिकी अधिकारी, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed