फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   2560 ineligible cardholders identified in Month and Chirgaon block areas.

Jhansi News: मोंठ और चिरगांव ब्लॉक क्षेत्र में चिह्नित किए गए 2560 अपात्र कार्डधारक

Mon, 29 Jul 2024 06:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
2560 ineligible cardholders identified in Month and Chirgaon block areas.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ-टहरौली। दोनों तहसीलों में 812 आयकरदाता गरीबों के लिए बांटे जाने वाले अनाज खा रहे हैं। मोंठ तहसील में 632 और टहरौली में 180 आयकरदाता चिह्नित किए गए हैं, जो गरीबों के पांच किलो राशन ले रहे हैं।
पूर्ति विभाग की ओर से मोंठ तहसील में निशुल्क राशन ले रहे 2560 कार्डधारक अपात्र चिह्नित किए गए हैं। इनका सत्यापन कराया जा रहा है। अगर अपात्र पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। मोंठ के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में कुल 57 हजार 314 राशन कार्डधारकों में 2 लाख 29 हजार 995 लोगों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है। इसमें 5 हजार से अधिक अन्त्योदय कार्डधारक हैं और शेष 52 हजार से अधिक पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक हैं। अन्त्योदय कार्डधारकों को एक कार्ड पर 21 किलो चावल और 14 किलो गेंहू तथा पात्र गृहस्थी कार्ड पर प्रत्येक यूनिट पर 3 किलो चावल और 2 किलो गेंहू निशुल्क दिया जा रहा है। मोंठ और चिरगांव ब्लॉक में 632 आयकरदाता, 689 विधवा पेंशन लेने वाली महिलाएं और पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले 1239 किसान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि मोंठ तहसील के चिरगांव तथा मोंठ ब्लॉक में 2500 से अधिक राशनकार्ड धारकों को संभावित अपात्र मानते हुए सूची दी गई। इनमें तीन कैटेगरी बनाई गई है। पहला इनकम टैक्स दे रहे कार्डधारक, दूसरा पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसान, जिन्होंने अपनी उपज का गेंहू या धान क्रय केंद्रों पर बेचा है और तीसरा निराश्रित विधवा पेंशनधारक, जिनके पतियों के नाम अभी भी राशनकार्ड में दर्ज हैं। मोंठ ब्लॉक के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर करीब 1150 राशन कार्डधारक तथा चिरगांव ब्लॉक में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के करीब 1410 से अधिक राशन कार्डधारक हैं, जिन्हें अपात्र मानकर सत्यापन कराया जा रहा है। मोंठ तहसील में दोनों ब्लॉकों में 135 राशन की दुकानें संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कार्डधारकों के सत्यापन के लिए लेखपाल और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की संयुक्त टीम बनाई जा रही है। टीम सर्वे और सत्यापन करेगी। जो अपात्रता की श्रेणी में आते हैं और राशन ले रहे हैं, ऐसे लोग अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दें। जांच के दौरान अपात्र पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। - आदित्य कुमार, आपूर्ति निरीक्षक



राशन विक्रेताओं से करवाई जा रही जांच
टहरौली के पूर्ति निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कुल 37 हजार 254 अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी राशनकार्ड बने हुए हैं। इनके माध्यम से कुल एक लाख 47 हजार 284 सदस्य निशुल्क राशन ले रहे हैं। आयकर विभाग की ओर से 180 आयकरदाताओं और श्रम विभाग से 10 हजार तीन सौ तीन लोगों की सूची सत्यापन के लिए प्राप्त हुई है। इसकी जांच राशन विक्रेताओं के माध्यम करवाई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद पात्र एवं अपात्र कार्डधारकों की सही संख्या की जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed