फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   25 percent councilors in Jhansi metropolis do not pass till high school

Jhansi News: झांसी महानगर में 25 फीसदी पार्षद हाईस्कूल तक पास नहीं

Sun, 14 May 2023 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
25 percent councilors in Jhansi metropolis do not pass till high school
झांसी। महानगर में चुने गए 25 फीसदी नवनियुक्त पार्षद हाईस्कूल तक पास नहीं हैं। इनमें दो पार्षद तो निरक्षर हैं। 13 पार्षद ग्रेजुएट और सात पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वहीं, दो डिप्लोमाधारियों को भी वार्ड की कमान जनता ने सौंपी है।
विज्ञापन

पार्षद चुनते समय जनता ने अपने यहां के प्रत्याशियों की शैक्षिक योग्यता पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया। दल और प्रत्याशी के व्यवहार आदि को मद्देनजर रखते हुए जनता ने चुनाव में मतदान किया। ऐसे में इस बार महानगर के 60 पार्षदों में से 10 हाईस्कूल और 12 इंटरमीडिएट पास हैं। दो पार्षद निरक्षर हैं। पांच पार्षदों की शैक्षिक योग्यता महज प्राइमरी तक ही है। जूनियर हाईस्कूल तक पढ़ाई करने वाले पार्षद आठ हैं। इसके अलावा 13 पार्षद स्नातक तो सात परास्नातक हैं।
विज्ञापन


14 सामान्य, 29 ओबीसी, 17 एससी वर्ग के पार्षद
इस बार सामान्य सीटों पर भी कई पार्टियों ने ओबीसी और एससी वर्ग के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया था। ऐसे में महानगर में चुने गए पार्षदों में 14 सामान्य वर्ग के हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के 29 पार्षद चुनाव जीते हैं। जबकि, अनुसूचित जाति वर्ग के 17 पार्षद चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed