{"_id":"5f037a5a8ebc3e4340523673","slug":"241-active-criminal-searched-data-jhansi-news-jhs170911490","type":"story","status":"publish","title_hn":"241 सक्रिय अपराधियों का खंगाला जाने लगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
241 सक्रिय अपराधियों का खंगाला जाने लगा रिकॉर्ड
विज्ञापन
झांसी। कानपुर में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के बाद जिले के 241 शातिर अपराधियों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू कर दी गई है। थानेदार से लेकर बीट के सिपाही गतिविधियां जानने में जुट गए हैं। सभी का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। उनकी गतिविधियां जानने के लिए मुखबिर तंत्र को भी मजबूत किया जा रहा है।
जिले के सभी शातिर अपराधियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी गई है। इसमें कई अपराधी दूसरे जिलों के भी शामिल हैं। इन अपराधियों की क्या गतिविधियां हैं, कैसी सक्रियता है, इस समय क्या कर रहे हैं। पुलिस इस सबको लेकर जानकारी करने में लगी है। सूबे के पुलिस मुखिया ने ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जिले की पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस की टीमें इनके बारे में सुराग लगाने में जुट गई है। जिले के थानेवार अपराधियों का चिह्नीकरण करके इनका पता लगाया जा रहा है। बीट के सिपाही को भी जिम्मेदारी दी जा रही है। उनको निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पता जानकारी जुटाएं। जो अपराधी दूसरी जगह जाकर रहने लगा है उसका भी पता करें।
टॉप टेन अपराधी भी रडार पर
जिले के टॉन टेन अपराधी भी पुलिस के रडार पर हैं। इनका भी पता लगाया जा रहा है कि वर्तमान में इनकी लोकेशन कहां है। इसके लिए जनपद के तेज तर्रार पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इसके साथ ही, फरार चल रहे इन अपराधियों के लिए मुखबिरों की भी मदद लिए जाने का निर्णय पुलिस अधिकारियों ने लिया है। इन सभी की सूची भी नए सिरे से तैयार होगी।
विज्ञापन
नए अपराधियों की भी बनेगी सूची
पुराने अपराधियोें के साथ-साथ जिले के नए अपराधियोें पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। जिले के सभी थानों की पुलिस को नए अपराधियों की सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले मेें अपराधियों पर शिकंजा पहले से ही कसा हुआ है। आदेश आने के बाद पुन: जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए थानों की पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं।
राहुल मिठास, अपर पुलिस अधीक्षक