फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   2400 patients got the benefit of health services

2400 मरीजों ने ली स्वास्थ्य सेवाएं

Mon, 20 Sep 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
2400 patients got the benefit of health services
झांसी। कोविड-19 पर नियंत्रण पाने के बाद मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला फिर से शुरू हो गया। जिले में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी पीएचसी पर आयोजित मेले में मरीजों की नि:शुल्क जांच और दवाइयां दी गईं। जिले में करीब 2400 लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केंद्रों पर आए।
विज्ञापन

भोजला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुए मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, जेडी हेल्थ डॉ. विनोद यादव और सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने किया। विधायक ने कहा कि सभी लोग अच्छी स्वस्थ आदतों को अपनाएं। साथ ही आरोग्य मेले को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। मच्छर जनित बीमारियों से खुद को बचाने का जोर देते हुए जेडी ने सभी से अपील की कि आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। सीएमओ ने बताया कि बीते कई महीनों कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला नहीं लग सका। कोविड प्रोटोकाल के साथ यह आयोजन हम दोबारा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये सुविधाएं मिलीं
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ट आदि बीमारियों की जानकारी, जांच और इलाज नि:शुल्क सेवाएं दी गईं। इस दौरान एसीएमओ डॉ. महेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश, पीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा राजपूत, बीसीपीएम सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed