{"_id":"639a1680989bb10f5601c2b6","slug":"23-new-gifts-of-development-will-come-in-the-account-of-metropolis-in-the-new-year-jhansi-news-jhs2349547156","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नए साल में महानगर के खाते में आएगी विकास की 23 नई सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नए साल में महानगर के खाते में आएगी विकास की 23 नई सौगात
विज्ञापन
झांसी। आने वाला नया साल अपने संग महानगर के विकास को नई दिशा देने वाली 23 नई सौगातें भी लेकर आएगा। कई काम जो काफी समय से चल रहे थे, वह इस नए साल में पूरे हो जाएंगे। झांसी-कानपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण होने से कानपुर जाने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। नए साल में नई-दिल्ली-खजुराहो के बीच वंदे भारत ट्रेन भी आरंभ होने की उम्मीद है। इससे झांसी वासियों को काफी फायदा मिलेगा। जल जीवन मिशन का पहला फेज भी नए साल में पूरा होगा। स्मार्ट सिटी के कई काम भी इसी वर्ष पूरे हो जाएंगे। बेहद सस्ती दरों पर मेडिकल जांच की सुविधा भी नए साल से आरंभ हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज में पांच सौ बेड का आधुनिक क्षमता का अस्पताल भी आरंभ होने से चिकित्सीय सुविधाएं भी हासिल हो सकेेंगी
1-
तीन घंटे में झांसी से पहुंचेंगे कानपुर
झांसी-कानपुर के बीच रेल दोहरीकरण काम जनवरी तक पूरा हो जाएगा। इस सेक्शन में करीब नब्बे फीसदी तक काम पूरा हो चुका। इसके पूरा होने से झांसी से कानपुर के बीच ट्रेन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। इससे कानपुर पहुंचने में तीन घंटे लगेंगे जबकि अभी चार से साढ़े पांच घंटे का समय लगता है।
2
मार्च तक चालू होगी ग्वालियर रोड ओवर ब्रिज की एक लेन
ग्वालियर रोड क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज की एक लेन मार्च से आरंभ हो जाएगी। इसके आरंभ होने से अयोध्या पुरी, पॉल कॉलोनी, सूती मिल कॉलोनी समेत ग्वालियर की ओर जाने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। थापक बाग समेत अन्य इलाकों में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिल सकेगा। एक लेन का करीब सत्तर फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
3-
जीआईसी में तैयार हो जाएगा मिनी स्टेडियम
जीआईसी मैदान में खूबसूरत मिनी स्टेडियम का काम जून माह तक पूरा हो जाएगा। यहां क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी समेत बैडमिंटन, टेबिल टेनिस जैसे इनडोर खेल भी आयोजित हो सकेेंगे। इस मैदान में रणजी ट्राफी के भी मैच हो सकेंगे।
4
स्टेडियम में रात में भी कराए जा सकेंगे मैच
रात्रिकालीन मैच के आयोजनों को देखते हुए ध्यानचंद्र स्टेडियम में हाई मास्ट लगाए जा रहे हैं। यह कार्य फरवरी महीने तक पूरा होने की उम्मीद है। इससे यहां रात्रि कॉलीन मैच आयोजित हो सकेंगे।
5
जीवन शाह तिराहे के पास तैयार हो जाएगी मल्टीलेवल पार्किंग
स्मार्ट सिटी की मदद से जीवन शाह तिराहे के पास मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण हो रहा है। इससे आसपास के इलाके में पार्किंग की समस्या खत्म हो जाएगी। अक्तूबर माह तक इस काम के पूरा होने की उम्मीद है।
6
स्टार्टअप की मदद करेगा एंक्यूबेशन सेंटर
स्टार्टअप आंरभ करने वाले युवाओं की मदद के लिए अगले साल के आखिरी तक एंक्यूबेशन सेंटर के बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है। इससे नया कारोबार आरंभ करने वाले युवाओं को काफी मदद मिलेगी।
7
किले की तलहटी पर तैयार हो रहा नया पिकनिक स्पॉट
किले की तलहटी को नए पिकनिक स्पॉट की तरह तैयार कराया जा रहा है। यह कार्य भी फरवरी महीने से पहले पूरा हो जाएगा। महानगर वासी यहां परिवार के साथ आकर छुट्टियां बिता सकेंगे।
8
आरंभ हो जाएगा बुंदेलखंड का पहला स्पेस म्यूजियम
नए साल में बुंदेलखंड का पहला स्पेस म्यूजियम भी तैयार हो जाएगा। महारानी लक्ष्मी बाई पार्क में बन रहे इस म्यूजियम के नवंबर महीने तक तैयार होने की उम्मीद है।
9
बुंदेलखंड कल्चरर सेंटर से कलाकारों को मिलेगा मंच
बुंदेली कलाकारों को मंच देने के लिए क्राफ्ट मैदान के पास बुंदेलखंड कल्चरर सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण नवंबर महीने तक पूरा होने की उम्मीद है।
10
आंतिया ताल की बदल जाएगी सूरत
आंतिया ताल की सूरत भी नए साल में बदली दिखेगी। ताल के बीचों-बीच विशाल फाउंटेन लगाया जाएगा। ताल के आसपास सुंदरीकरण के अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। यह स्थान भी पिकनिक स्पॉट बनेगा।
11
महानगर को मिलेगी पहली दो आईकोनिक सड़कें
नए साल में महानगर को दो आईकोनिक सड़कों की भी सौगात मिलेगी। मेडिकल कॉलेज से इलाइट के बीच एवं बीकेडी चौराहा से अटल पथ के बीच यह सड़क बनाई जाएगी। यह काम अप्रैल महीने तक पूरा होना है।
12
लक्ष्मी ताल में स्थापित हो जाएगी महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा
स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए लक्ष्मी ताल के सुंदरीकरण का काम भी सितंबर माह तक पूरा हो जाएगा। इससे आसपास के इलाकों का पर्यटक लुत्फ उठा सकेंगे। ताल के बीचों-बीच महारानी लक्ष्मी बाई की विशाल प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
13
रानी महल का पुर्ननिर्माण कार्य
स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए रानी लक्ष्मी बाई का अंतिम शरण स्थल रहे रानी महल को संवारने का काम भी पूरा हो जाएगा। इससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सकेगा। यह काम अगले छह माह के भीतर पूरा किया जाना है।
14
पुरानी गल्ला मंडी में शिफ्ट होगा सुभाष गंज का थोक किराना बाजार
नए साल में सुभाष गंज स्थित थोक किराना बाजार को पुरानी गल्ला मंडी में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। गंज से थोक बाजार के हटने से यहां ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
15
स्मार्ट पैथोलॉजी से मिलेगी सस्ती जांच की सहूलियत
स्मार्ट पैथोलॉजी केंद्र के जरिए नए साल से लोगों को सस्ती मेडिकल जांच की सहूलियत मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए काम शुरू हो गया है। उम्मीद जताई जा रही कि मार्च महीने से इसका लाभ लोगों को मिल सकेगा। इनकी मदद से बाजार से कई गुना कम दरों में मेडिकल जांच हो सकेगी।
16
दो लाख लोगों के घरों तक नल से पहुंचेगा पानी
महानगर पेयजल योजना का काम जून तक पूरा हो जाएगा। इससे मद्रासी कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, अन्नपूर्णा कॉलोनी, बड़ागांव गेट बाहर, सीपरी बाजार, लहरगिर्द, रक्सा, बिजौली, हंसारी समेत अन्य इलाकों के करीब दो लाख लोगों के घरों तक सीधे नल से पानी पहुंचेगा।
17
1492 प्राथमिक स्कूलों की बदलेगी सूरत
जिले के 1492 प्राथमिक विद्यालयों की सूरत मार्च तक बदल जाएगी। यह सभी कार्य कायाकल्प योजना के जरिए कराए जाएंगे। स्कूलों में फर्नीचर, पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाएं बनाई जाएगी।
18
पूरा हो जाएगा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य भी मार्च महीने तक पूरा हो जाएगा। यहां स्मार्ट क्लास भी तैयार कराई गई है।
19
पांच सौ बिस्तरों का अस्पताल होगा शुरू
निर्माणाधीन पांच सौ बिस्तरों के नए अस्पताल का काम भी इस वर्ष पूरा होने की उम्मीद है। वर्ष 2012 से इसका निर्माण आरंभ हुआ था। उसके बाद बजट न होने से काफी समय तक काम अटका रहा। अब बजट जारी होने से अस्पताल के जुलाई माह तक आरंभ होने की उम्मीद है।
20
शुरू होगा बुंदेलखंड का पहला जांच केंद्र
महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में टीबी जांच मशीन भी मंजूर हो गई है। इसके मार्च महीने तक यहां स्थापित होने की उम्मीद है। इससे पूरे बुंदेलखंड के रोगियों को मदद मिलेगी। जांच रिपोर्ट के लिए उनको इंतजार नहीं करना होगा। अभी सिर्फ लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर एवं वाराणसी में ही जांच केंद्र हैं।
21
तेरह जगहों पर शुरू होगी स्मार्ट पार्किंग
नगर निगम यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए तेरह जगहों पर स्मार्ट पार्किंग आरंभ करने जा रहा है। यह पार्किंग अप्रैल माह से पूरी तरह काम करना शुरू कर देगी।
22
तैयार हो जाएगा बहुप्रतीक्षित ट्रांसपोर्ट नगर
झांसी में अभी कोई ट्रांसपोर्ट नगर नहीं है। इसके लिए जगह चिन्हित हो चुकी है। नवंबर महीने तक इस ट्रांसपोर्ट नगर के भी तैयार हो जाने की उम्मीद है।
23
पानी की टंकियों का निर्माण हो जाएगा पूरा
पानी की समस्या को दूर करने के लिए महानगर के 21 अलग-अलग जगहों पर पानी की टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। इन टंकियों का निर्माण सितंबर महीने तक पूरा हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
24
नई रेल कोच फैक्टरी होगी तैयार
नगरा हाट में तैयार हो रही नई रेल कोच फैक्टरी भी नए साल में आरंभ हो जाएगी। इससे न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि झांसी का नाम भी पूरे देश में रोशन होगा।