फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   23 cupple tied in marriage

वसंत पंचमी पर 23 जोडे़ बंधे विवाह के बंधन में

Thu, 30 Jan 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
23 cupple tied in marriage
गहोई वैश्य पंचायत के सामूहिक विवाह समारोह में दांपत्य सूत्र में बंधते वर-वधू।
झांसी। वसंत पंचमी पर श्री गहोई वैश्य पंचायत की ओर से लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। इसमें 23 जोडे़ विवाह बंधन में बंधे। भव्य आयोजन में बैंड की धुनों पर बारातें निकाली गई। सेल्फी स्थान भी बनाया गया। इसमें वर वधू और उनके परिजनों ने सेल्फी ली। वहीं, समाज के लोगों ने सभी नव विवाहित दंपतियों को सुखद जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेलटेल के डायरेक्टर संजय गुप्ता, पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता, श्री गहोई वैश्य पंचायत के अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, प्रो एसआर गुप्ता आदि ने किया। पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि झांसी गहोई समाज के बनाए जा रहे सभागार का काम पूरा हो गया है। इसके बाद विवाह कार्यक्रम में मंच पर वर व वधू ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। इसके बाद अन्य वैवाहिक रस्में हुई। सभी जोड़ों को गहोई समाज की ओर से गृह उपयोगी उपहार दिए। 23 जोड़ों में तीन विधवा, एक तलाकशुदा और एक मूक बधिर भी थे। कार्यक्रम में चार छात्रों को 5100 रुपये की चेक प्रदान की गई। इसके अलावा एक परिचय वार्ता कक्ष भी बना था, जिसमें समाज के विवाह योग्य युवा युवतियों का एक दूसरे से परिचय करवाने की व्यवस्था थी। उधर, नव जोड़ों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में समाज का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही फिजूल खर्ची पर भी रोक लगती है।
विज्ञापन

इस मौके पर महामंत्री किशोरी शरण सरावगी, संरक्षक प्रकाश लोहिया, सीताराम बरसैया, बच्चूलाल सहदेले, राम प्रकाश नाछौला, नितिन सरावगी, संजीव सेठ, राजेंद्र नगरिया, हरीओम सेठ, कैलाश गुप्ता, राधा बल्लभ नगरिया, संतोष कटारे, राजेंद्र पटवारी, राकेश गेड़ा व सौरभ रावत भांजे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम सभी समाजों के लिए बहुत अच्छा रहता है। इसमें समूचा समाज एकजुट होता है। राहुल
सामूहिक विवाह के आयोजनों से पैसे की बचत होती है। अनावश्यक खर्चों से परिवार बच जाते है। भावना
सामूहिक विवाह आयोजनों से सभी परिवारों व उनके रिश्तेदारों क ो लाभ होता है। सभी का आशीर्वाद मिलता है। श्रृष्टि
यह एक हटकर कार्य है। इस प्रकार के आयोजन सभी समाजों के लोगों व अन्य युवाओं को प्रेरणा देते है। सचिन गुप्ता
पैसा और समय दोनों की ही बचत होती है। कार्यक्रम में सेल्फी प्वाइंट बहुत अच्छा लगा। संस्कार भी पूरे हो रहे है। अखिलेश
इस तरह के कार्यक्रमों में समाज का लगभग प्रत्येक परिवार जुटता है। सभी का आशीर्वाद भी वर वधू को मिलता है। महेंद्र
बच्चों की शादी सभी मां बाप की चिंता होती है। इस प्रकार के आयोजन से यह चिंता बहुत हद तक दूर हो जाती है। राखी
गहोई वैश्य पंचायत 1998 से अभी तक एक हजार जोड़ों की शादियां करा चुका है। समाज के सभी परिवारों के बच्चों की शादी धूमधाम से कराई जाती है। प्रकाश लोहिया संरक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed